चेहरे के गड्ढों से हैं परेशान? घरेलू नुस्खों से पाएं नेचुरल ग्लो और स्मूद स्किन

Skin Care: अगर आपके चेहरे पर गड्ढे यानी ओपन पोर्स हैं और आप उनसे छुटकारा पाने के लिए नेचुरल और आसान घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। जानिए वो असरदार घरेलू नुस्खे जो स्किन को स्मूद, ग्लोइंग और हेल्दी बना सकते हैं, वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।
Skin Care

चेहरे पर गड्ढों या ओपन पोर्स की समस्या आम हो चुकी है, खासकर गर्मियों या ऑयली स्किन वाले लोगों में। इससे चेहरा न सिर्फ खुरदुरा दिखता है, बल्कि धूल-मिट्टी और गंदगी जल्दी जमा हो जाती है, जिससे पिंपल्स और ब्लैकहेड्स भी हो सकते हैं।

बाजार में कई क्रीम और ट्रीटमेंट मिलते हैं, लेकिन उनके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में लोग अब फिर से घरेलू उपायों की तरफ लौट रहे हैं। ये नुस्खे नेचुरल होते हैं, जेब पर भारी नहीं पड़ते और लंबे समय तक असर दिखाते हैं।

स्किन पोर्स कम करने के लिए असरदार घरेलू नुस्खे

बर्फ से करें पोर्स को टाइट

बर्फ चेहरे के ओपन पोर्स को सिकोड़ने के लिए सबसे आसान और असरदार उपाय है। रोजाना सुबह चेहरा धोने के बाद बर्फ के टुकड़े को एक कॉटन कपड़े में लपेटकर चेहरे पर हल्के-हल्के रगड़ें। इससे स्किन टाइट होती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पोर्स धीरे-धीरे कम दिखने लगते हैं।

एलोवेरा जेल से मिलेगी ठंडक और टाइट स्किन

एलोवेरा स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट करता है और पोर्स को टाइट बनाता है। ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालकर सीधे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह उपाय हफ्ते में 3-4 बार करें।

टमाटर का रस और नींबू का जादू

टमाटर में मौजूद एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टीज और नींबू का विटामिन C चेहरे के ओपन पोर्स को कम करने में मदद करते हैं। एक चम्मच टमाटर का रस और कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे स्किन ऑयल-फ्री रहती है और पोर्स टाइट होते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews