मेकअप करने के बाद चेहरा दिखने लगता है ड्राई, करें ये काम, पाएं फ्रेश और ग्लोइंग लुक

Skin Care: अक्सर देखा जाता है कि मेकअप करने के बाद स्किन ड्राई नजर आने लगती है, ये समस्या कई बार इस हद तक परेशान कर देती है, कि कई बार मेकअप करने से पहले सोचना पड़ता है।
Skin Care

Skin Care: मेकअप करना लगभग सभी को पसंद होता है, मेकअप करने से न सिर्फ चेहरे पर निखार आता है बल्कि कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि मेकअप करने के बाद त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है।

इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे त्वचा में नमी की कमी, त्वचा में हाइड्रेशन की कमी, इन कारणों की वजह से मेकअप के बाद चेहरे पर क्रैक्स भी दिखाई देने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो अब ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मेकअप के बाद भी अपनी त्वचा को ग्लोइंग रख सकते हैं।

नारियल तेल और विटामिन ई

नारियल तेल और विटामिन ई को चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, इन दोनों चीजों का मिश्रण त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नारियल तेल में थोड़ी सी विटामिन ई के कैप्सूल डालकर उसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ मिनट के बाद चेहरे को धो लें, इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं और अपना मेकअप शुरू करें।

एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन

इसके अलावा आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों चीजों का मिश्रण त्वचा को हाइड्रेटेड और निखरी हुई बना सकती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए थोड़े से एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद चेहरे पर कुछ मिनट के लिए मसाज करें, फिर चेहरे को साफ कर लें, मॉइश्चराइजर लगाने के बाद अपना मेकअप शुरू करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews