सिर्फ 5 मिनट में दूध से पाएं ग्लोइंग स्किन, निखार देख सब रह जाएंगे हैरान

दूध स्किन को तुरंत ग्लो देने के लिए बेहतरीन नैचुरल इंग्रेडिएंट है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की डेड सेल्स को हटाकर इंस्टेंट ब्राइटनेस देता है। जानें कैसे सिर्फ 2 चम्मच दूध से आप घर बैठे 5 मिनट में चेहरे पर चमक और निखार ला सकते हैं।
Skin Care

दिनभर की भागदौड़, धूप, प्रदूषण और नींद की कमी ये सब मिलकर हमारे चेहरे से वो ताजगी छीन लेते हैं, जो कभी आईने में खुद देखकर भी मुस्कुरा देती थी। लेकिन अच्छी खबर ये है कि स्किन का खोया हुआ ग्लो वापस लाने के लिए आपको महंगे पार्लर सेशन या केमिकल ट्रीटमेंट पर पैसे उड़ाने की ज़रूरत नहीं है। आपकी रसोई में रखा सादा सा दूध ही आपकी थकी हुई त्वचा में फिर से जान डाल सकता है।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दूध में मौजूद विटामिन A, D और लैक्टिक एसिड स्किन को जेंटली एक्सफोलिएट करके नेचुरल ब्राइटनेस लाता है। खास बात ये है कि यह हर स्किन टाइप के लिए सेफ है और 5 मिनट में असर दिखा देता है।

5 मिनट में चेहरे पर निखार लाने का दूध वाला तरीका

सिर्फ दूध से फेस क्लीनिंग

एक कॉटन बॉल को ठंडे दूध में डुबोकर पूरे चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से 2-3 मिनट मसाज करें। यह त्वचा से धूल-मिट्टी और ऑयल हटाकर तुरंत साफ और फ्रेश लुक देता है।

दूध और शहद का पैक

2 चम्मच दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर फेस पैक बनाएं। चेहरे पर लगाकर 5 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक इंस्टेंट ग्लो के साथ स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

टैन हटाने के लिए दूध और बेसन

अगर चेहरे पर टैनिंग है तो 2 चम्मच दूध में 1 चम्मच बेसन और चुटकीभर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 5-7 मिनट लगाकर हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। यह डलनेस हटाकर नैचुरल ब्राइटनेस लाता है।

दूध का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें

  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट करें।
  • गर्म दूध की जगह ठंडा या नॉर्मल टेम्परेचर वाला दूध इस्तेमाल करें।
  • रोजाना इस्तेमाल से बेहतर रिजल्ट मिलते हैं।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews