प्राकृतिक स्क्रब से बढ़ाएं चेहरे की खूबसूरती, जानें टमाटर और शहद का कैसे करें इस्तेमाल

अगर आप चेहरे की प्राकृतिक चमक को बरकरार रखना चाहते हैं, तो टमाटर और शहद का स्क्रब आपके लिए एक बेहतरीन उपाय हो सकता है. यह स्क्रब न सिर्फ आपकी डेड स्किन को हटाने में मदद करता है, बल्कि टैनिंग और दाग-धब्बों को भी कम करता है.
Skin Care

बदलते मौसम में त्वचा संबंधित समस्याएं भी बढ़ जाती है. इन समस्याओं को कम करने के लिए और चेहरे की ख़ूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोग अक्सर महंगे प्रॉडक्ट पर पैसा ख़र्च करते हैं.

इतना ही नहीं कुछ लोग तो पार्लर में जाकर महँगा-महँगा ट्रीटमेंट भी करवाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई ख़र्च करने की आवश्यकता नहीं है.

बढ़ाएं चेहरे की खूबसूरती (Skin Care)

आपके घर में कुछ चीज़ें ऐसी मौजूद है जिनकी मदद से आप नेचुरल स्क्रब बना सकते हैं. नैचुरल स्क्रब की वजह से आपकी त्वचा पर किसी भी प्रकार के कोई नेगेटिव इफेक्ट नहीं पड़ेंगे क्योंकि इसमें कोई भी कैमिकल नहीं पाया जाता है.

कैसे बनाएँ प्राकृतिक स्क्रब (Natural Scrub)

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ़ पानी से साफ़ करें. फिर एक कटोरी में चीनी और शहद को अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद टमाटर के स्लाइस को काटकर इस मिश्रण को टमाटर पर लगाएं और इसे चेहरे पर स्क्रब करें.

ख़ासकर उन जगहों पर जहाँ आपको दाग़ धब्बे या फिर कालापन नज़र आ रहा है. स्क्रब करने के बाद इसे 15 मिनट तक चेहरे पर ही लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें. आप पाएंगे कि कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा ग्लोइंग और फ़्रेश नज़र आने लगेगी.

प्राकृतिक स्क्रब के फ़ायदे

यह प्राकृतिक स्क्रब न केवल आपके चेहरे की डेड स्किन को हटाने में मदद करता है , बल्कि त्वचा पर जमे कालेपन को भी कम करने में मदद करता है. टमाटर में मौजूद पोषक तत्व टैनिंग को कम करने में भी मददगार होते हैं. जिससे आपका चेहरा साफ़ और चमकदार नज़र आता है. इसके अलावा इस स्क्रब की मदद से आपका चेहरा हाइड्रेट नज़र आता है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews