गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा लें ये चीज, लौट आएगा स्किन का खोया हुआ नूर

हर किसी को बेदाग और दमकती हुई त्वचा अच्छी लगती है। अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ टिप्स देते हैं जो चेहरे का खोया हुआ नूर लौटा देगी।
skin care

खूबसूरत और दमकती हुई त्वचा हर लड़की की चाहत होती है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि हम जैसी त्वचा चाहते हैं वैसी नहीं रह पाती। दरअसल, आजकल की जो लाइफस्टाइल है और लोगों का जो खान-पान है वह इतना बदल चुका है कि सीधा कर स्किन पर देखने को मिलता है। हमारी स्किन पर जितने भी दाग, धब्बे, कील-मुंहासे होते हैं यह सब कुछ हमारी लाइफस्टाइल की वजह से होता है।

जब चेहरे पर मुंहासे होते हैं तो इसे दाग बन जाते हैं जो हमारी सुंदरता को खराब करने का काम करते हैं। अगर आप भी इससे परेशान है और अपने खोए हुए नूर को वापस पाना चाहते हैं तो चेहरे पर कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह बिल्कुल केमिकल फ्री है और आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देने का काम करेगी। इनके इस्तेमाल से त्वचा अंदर से चमकदार बनेगी।

गुलाब जल और विटामिन ई

गुलाब जल एक ऐसा प्रोडक्ट है जो हमारी स्किन को रिफ्रेशमेंट देने का काम करता है। इसके साथ अगर विटामिन ए मिलाकर लगा लिया जाए तो गजब के फायदे मिलने लगते हैं। आपको इन दोनों चीजों को मिक्स करके रात को सोने से पहले मसाज करनी होगी।

होंगे ये फायदे (Skin Care)

  • अगर आप गुलाब जल और विटामिन ई एक साथ मिलाकर लगाते हैं तो मुंहासे की समस्या दूर हो जाती है और स्किन ग्लोइंग नजर आती है। फुंसियों की वजह से होने वाले दाग धब्बों को भी यह दूर करने का काम करेगा।
  • चिलचिलाती हुई धूप अक्सर हमें सनबर्न और टैनिंग देने का काम करती है। अगर आप इन चीजों को कम करना चाहते हैं तो इस टिप को अपना सकते हैं।
  • गुलाब जल से मिलने वाला रिफ्रेशमेंट आपकी त्वचा को ताजगी प्रदान करेगा और आप बिल्कुल फ्रेश नजर आएंगी।
  • विटामिन ई त्वचा की डैमेज सेल्स को सुधारने का काम करता है, जिससे रंगत निखरने लगती है।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews