एक धागा केसर से हटाएं डार्क सर्कल्स, अपनाएं यह आसान तरीका

क्या आपकी आँखों के नीचे डार्क सर्कल्स ने आपकी खूबसूरती को छीन लिया है, अगर हां, तो अब चिंता करने की कोई बात नहीं. केसर आपके डार्क सर्कल्स को दूर करने में मदद कर सकता है.
Skin Care

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा एकदम साफ़ बिना दाग़-धब्बे के रहे, लेकिन आजकल भागदौड़ और पॉल्यूशन वाली ज़िंदगी में बिलकुल साफ़ चेहरा मिल पाना बहुत मुश्किल होता है. लोगों को अनेक प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याएं होती रहती है, जिनमें पिम्पल, एकने, पिगमेंटेशन फ़ाइन लाइन और झुर्रियां बेहद ही आम है.

ये त्वचा संबंधी समस्याएं न सिर्फ़ को चेहरे की सुंदरता को कम करती हैं बल्कि हमारा आत्मविश्वास भी कम कर देती है. इन्हीं समस्याओं में से एक हैं आँखों के नीचे काले घेरे का होना. अक्सर लोग डार्क सर्कल से काफ़ी परेशान नज़र आते हैं.

एक धागा केसर से हटाएं डार्क सर्कल्स (Skin Care)

आँखों के नीचे डार्क सर्कल एक आम समस्या है जो चेहरे को थका हुआ और फीका बना देती है. इस समस्या से निजात पाने के लिए हम अक्सर महंगे क्रीम और तरह तरह के उपाय करते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक प्राकृतिक तरीक़ा भी है, जिसे आपको अपने स्किन केयर रुटीन में ज़रूर शामिल करना चाहिए.

केसर का इस्तेमाल (Saffron for Dark Circles)

दरअसल, हम बात कर रहे हैं केसर की, डार्क सर्कल को कम करने के लिए केसर बहुत ही फ़ायदेमंद माना जाता है. केसर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन जैसे गुण होते हैं जो न सिर्फ़ डार्क सर्कल को कम करने में मदद करते हैं बल्कि त्वचा को भी निखारते हैं. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिए समझते हैं कि आख़िर डार्क सर्कल को कम करने के लिए केसर का किस तरह इस्तेमाल करना है.

केसर और बादाम का तेल

अगर आप जल्द ही डार्क सर्कल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो केसर और बादाम के तेल का यह सरल उपाय बहुत ही फ़ायदेमंद हो सकता है. एक चम्मच बादाम तेल में केसर के धागों को रात भर भिगोने दें. फिर सुबह इस मिश्रण को अपनी आँखों के नीचे लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें. यह उपाय न केवल डार्क सर्कल को हल्का करेगा बल्कि त्वचा को पोषण भी देगा.

केसर और एलोवेरा जेल

अगर आप डार्क सर्कल से राहत पाना चाहते हैं तो आप एलोवेरा और केसर का मिश्रण भी ट्राई कर सकते हैं, यह डाक सर्कल को कम करने के लिए फ़ायदेमंद माना जाता है. सबसे पहले एक चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें केसर डालकर अच्छे से मिला लें. इसे कम से कम 15 मिनट के लिए भिगोने के लिए रख दें , फिर इस मिश्रण को अपनी आँखों के नीचे लगाएं और हल्के हल्के हाथों से मसाज करें. आप इसे 20 मिनट तक या रात भर भी छोड़ सकती है, ताकि आपकी त्वचा को भरपूर नमी मिल सके.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews