Hindi News

बाज़ार के महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का छोड़ें पीछा, घर पर बनाएं ये आसान उबटन

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स अक्सर हमारी त्वचा के लिए उतने फायदेमंद नहीं होते जितना कि हम सोचते हैं. बाजार में मिलने वाले कई महंगे उत्पादों की बजाय, घर पर उपलब्ध साधारण चीजों से भी हम अपनी त्वचा को निखार सकते हैं.
बाज़ार के महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का छोड़ें पीछा, घर पर बनाएं ये आसान उबटन

चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने के लिए लोग न जाने क्या क्या करते हैं? डे क्रीम, नाइट क्रीम, फ़ेस मास्क और न जाने कितने ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल रोज़ाना किया जाता है. लेकिन इन सबके बावजूद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है.

ज़्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग करने से त्वचा पर दबाव पड़ता है जिससे उम्र जल्दी बढ़ने के संकेत दिखने लगते हैं. ख़ास कर जब ये प्रोडक्ट अपनी त्वचा कि प्राकृतिक नमी और संरचना को नुक़सान पहुँचाते हैं, तो इसका असर बुढ़ापे के रूप में जल्द ही देखने को मिल सकता है. इसलिए ज़रूरी है कि हम अपनी त्वचा की देखभाल प्राकृतिक तरीक़े से करें और प्रोडक्ट का सही मात्रा में उपयोग करें.

बेसन, हल्दी और दूध (Skin Care)

चेहरे की त्वचा को निखारने के लिए यह एक असरदार घरेलू उपाय हैं. सबसे पहले बेसन, हल्दी और दूध को अच्छी तरह से मिलाकर एक मुलायम पेस्ट तैयार करें.

इस पेस्ट को अच्छे से चेहरे पर लगाकर सूखने दें, जब यह पेस्ट सूख जाए तो गीले हाथों से धीरे-धीरे रगड़कर इसे हटा लें. इस उपाय को सप्ताह में 2-3 बार करने से आपकी त्वचा पर निखार आएगा. बेसन और हल्दी के गुणों के कारण यह पेस्ट त्वचा को साफ़ करने और उसे टैनिंग से मुक्त करने में मदद करता है.

चीनी और शहद

यह एक बेहतरीन और आसान घरेलू उपाय है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है. सबसे पहले चीनी और शहद को अच्छे से मिला लें और एक स्क्रब तैयार करें.

इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छे से लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. मसाज करते समय 5-10 मिनट तक इसे त्वचा पर रगड़ें ताकि डेड स्किन सेल्स हट सके. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें, यह स्क्रब त्वचा को मुलायम निखरी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.

मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और नींबू का रस

यह घरेलू पैक आपकी त्वचा के लिए बेहद फ़ायदेमंद हो सकता है. सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को चेहरे और शरीर पर अच्छे से लगाए.

15-20 मिनट के बाद जब यह सूख जाए, तो गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें. यह पैक त्वचा को निखारने, उसे ताज़गी देने और दाग़ धब्बों को कम करने में मदद करता है.

 

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews