चेहरे को खराब कर सकती हैं ये आम चीजें, कभी न लगाएं डायरेक्ट, जानें कैसे करें सही इस्तेमाल

Skin Care: हमारे किचन में बहुत सी चीजें होती हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद हो सकती हैं, लेकिन इनका डायरेक्ट चेहरे पर उपयोग करने से स्किन को नुकसान भी हो सकता है।
Skin Care

Skin Care: आजकल मार्केट में स्किन केयर के लिए कई तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं लेकिन ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए लोग अक्सर घरेलू नुस्खे ही अपनाते हैं। किचन में मौजूद कुछ सामान्य चीज जैसे शहद नींबू एलोवेरा चेहरे को ताजगी और निखार देने में मदद करते हैं।

हालांकि, ठंड का मौसम चल रहा है और इस मौसम में त्वचा की देखभाल दोगुनी करनी पड़ती है। हवा में नमी की कमी और कड़कड़ाती ठंड के कारण न सिर्फ त्वचा बल्कि बालों को भी काफी देखभाल की जरूरत होती है। वहीं कुछ चीज ऐसी भी होती हैं, जिन्हें डायरेक्ट चेहरे पर लगाना नुकसानदायक हो सकता है, वहीं हर स्किन टाइप के लोगों के लिए अलग-अलग चीज फायदेमंद हो सकती हैं। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि आपको किन चीजों को डायरेक्ट चेहरे पर नहीं लगना चाहिए।

एसेंशियल ऑयल

एसेंशियल ऑयल का उपयोग चेहरे पर डायरेक्ट करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह बहुत कंसंट्रेटेड होते हैं और सीधे त्वचा पर लगाने से जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके बजाय इन्हें एक कैरियर ऑयल जैसे कि नारियल, जोजोबा या बादाम के तेल में मिलाकर लगाना चाहिए।

खट्टे फल

सिट्रस फल जैसे नींबू, संतरा अंगूर विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन इनका सीधा उपयोग चेहरे पर नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें एसिडिक गुण होते हैं, जो त्वचा में जलन, रेडनेस और एलर्जी का कारण बन सकते हैं। अगर इनका स्किन केयर में इस्तेमाल करना है, तो इन्हें फेस पैक या मास्क में कम मात्रा में मिलाकर ही उपयोग करना चाहिए।

चीनी

चीनी का उपयोग स्किन के लिए स्क्रब के रूप में कई लोग करते हैं, लेकिन इसे कण स्किन को खुरच सकते हैं, जिससे त्वचा को नुकसान और संवेदनशीलता हो सकती है। इसके अलावा इससे रेडनेस और जलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप चीनी का स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इससे हल्के हाथों से मसाज करें, ताकि स्किन पर ज्यादा दबाव न पड़े और त्वचा को कोई नुकसान ना हो। साथ ही चीनी का उपयोग करते समय अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखना भी जरूरी है, ताकि यह आपके लिए सुरक्षित और प्रभावी रहे।

ताज एलोवेरा

एलोवेरा जेल को स्क्रीन के लिए बहुत फायदेमंद पाना जाता है, लेकिन कुछ मामलों में ताजा एलोवेरा जेल को सीधे स्क्रीन पर लगाना नुकसानदायक हो सकता है। इससे जलन रैशेज और एलर्जी जैसे समस्याएं हो सकती हैं, खासकर यदि किसी की स्किन सेंसिटिव है। इसलिए एलोवेरा जेल का उपयोग करने से पहले इसे गुलाब जल, विटामिन ई कैप्सूल, बादाम या नारियल तेल जैसे इनग्रीडिएंट के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी होता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews