इन कारणों से चेहरे पर निकल आते हैं मुंहासे, जानें कैसे पाएं राहत

त्वचा संबंधित समस्याएं न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को कम करती है, बल्कि आत्मविश्वास भी खत्म कर देती है। मुंहासे इन्हीं समस्याओं में से एक है, इस समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले इनका कारण जाना जरूरी है।
Skin Care

Skin Care: जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे त्वचा संबंधित समस्याएं भी बढ़ जाती है, मुंहासे की समस्या आजकल बेहद ही आम हो गई है, जो किसी भी उम्र में किसी भी समय हो सकती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह समस्या आम इसलिए हो गई है क्योंकि जब हम घर से बाहर निकलते हैं तो हम धूल, प्रदूषण, और सूरज की किरणों के बीच रहते हैं।

यह समस्या न केवल त्वचा की सुंदरता को कम करती है बल्कि आत्मविश्वास भी कम कर देती है। मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए सही स्किन केयर रूटीन अपनाना बहुत जरूरी है यह समस्या चाहे टेंपररी हो या परमानेंट सही देखभाल से इससे निजात पाया जा सकता है।

हार्मोनल इंबैलेंस

अगर मुंहासे की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो हार्मोनल इंबैलेंस इसका मुख्य कारण हो सकता है। टीनएज में हारमोंस, खासकर टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ने से त्वचा की ऑयल ग्लैंड्स अधिक सक्रिय हो जाते हैं।

जिससे मुंहासे होने की संभावना बढ़ जाती है। यह समस्या टीनएज तक सीमित नहीं है, बल्कि हार्मोनल इंबैलेंस किसी भी उम्र में हो सकते हैं।

चेहरे की सफाई न करना

चेहरे की सफाई न करना भी मुंहासे का एक प्रमुख कारण हो सकता है। जब चेहरे पर धूल, मिट्टी, पसीना और तेल की परत जमा हो जाती है, तो त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे मुंहासे बढ़ने लगते हैं।

इसलिए रोजाना कम से कम दिन में तीन बार चेहरा जरूर धोना चाहिए। सफाई के लिए अपने स्किन टाइप के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि त्वचा को नुकसान ना हो

हैवी मेकअप

कुछ मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट में मौजूद हानिकारक केमिकल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं और मुंहासे की समस्या भी बढ़ा सकते हैं।

इसलिए कम से कम, मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। हैवी मेकअप त्वचा के पोर्स को बंद कर देते हैं, जिससे स्किन संबंधी समस्याएं और बढ़ जाती है।

बार-बार चेहरे पर हाथ लगाना

अक्सर हम बार बार-बार जाने-अनजाने में चेहरे को छूते हैं, यह बहुत ही सामान्य आदत है, लेकिन यह आदत आपकी त्वचा के लिए कई समस्याओं का कारण बन सकती है। बार-बार चेहरे पर हाथ लगाना या पिंपल को छूना, चेहरे पर मुंहासे को और बढ़ा सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews