बदलते मौसम में चेहरा हो गया काला? अपनाएं ये आसान Skin Care Tips

बदलते मौसम का असर सबसे ज्यादा हमारी स्किन पर पड़ता है, जिससे चेहरा डल और काला दिखने लगता है। अगर आपकी स्किन की चमक फीकी पड़ रही है, तो चिंता की बात नहीं।
Skin Care

जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे अनेक त्वचा संबंधित समस्याओं से हमें गुज़रना पड़ता है। हर मौसम में त्वचा का ख्याल अलग अलग तरीक़ों से रखना पड़ता है। बदलते मौसम का असर सिर्फ़ हमारी सेहत पर ही नहीं पड़ता है बल्कि हमारी त्वचा और बालों पर भी भारी असर पड़ता है। बदलते मौसम में त्वचा का सूखापन और काला पड़ना बहुत ही आम है।

बदलते मौसम में कई तरह की समस्याएं रहती हैं, जैसे ठंडी हवाएँ, पॉल्यूशन, हवा में नमी की कमी, डिहाइड्रेशन, सूरज की हानिकारक किरणें आदि। इन्हीं कारणों की वजह से चेहरा बदलते मौसम में काला नज़र आने लगता है। लेकिन अब सवाल यह है कि आख़िर इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्या किया जाए, चलिए हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बताते हैं जिनकी मदद से आप अपने चेहरे को पहले जैसा बना सकते हैं।

बदलते मौसम में चेहरा हो गया काला? (Skin Care)

स्क्रब

बदलते मौसम में अक्सर चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं, ऐसे में स्क्रब करना अच्छा माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे पर स्क्रब करने के दौरान ज़्यादा दबाव न डालें, हल्का हल्का ही स्क्रब करें, साथ ही साथ रोज़ स्क्रब न करें, बल्कि हफ़्ते में एक या दो बार स्क्रब करें। स्क्रब करने से चेहरे पर जमी डेड निकल जाती है।

फेस पैक

इसके अलावा चेहरे का कालापन दूर करने के लिए घर पर ही फ़ेसपैक बना सकते हैं। वैसे तो बाज़ार में तमाम प्रकार की फेसपैक पाए जाते हैं, लेकिन इन फ़ेस पैक में कैमिकल भी मौजूद होते हैं, इसलिए घरेलू फ़ेस पैक त्वचा के लिए सुरक्षित हो सकता है। आप फ़ेस पैक बनाने के लिए बेसन, दहीं, शहद जैसी तमाम घर की चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चीज़ें त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो लाने में मदद करती है, और त्वचा का कालापन भी धीरे धीरे दूर कर देती है।

इन बातों का रखें ख़ास ध्यान

  1. रोज़ाना चेहरे को 2-3 बार ज़रूर धोना चाहिए। चेहरा धोने के 10 मिनट बाद ही फ़ेस क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए।
  2. मौसम चाहे कैसा भी क्यों न हो, घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन ज़रूर लगाना चाहिए।
  3. हेवी मेकअप कम से कम इस्तेमाल करें, अगर मेकअप करना भी पड़ रहा है तो अच्छी तरह से रिमूव करें।

    Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews