Holi खेलने के बाद स्किन हो गई है ख़राब तो करें ये आसान उपाय, होगा फायदा

Holi खेलने के बाद स्किन हो गई है ख़राब तो करें ये आसान उपाय, होगा फायदा

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। रंगों का त्यौहार होली (Holi) आज 18 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली को एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन कभी कभी ये रंग एंजॉय को भंग भी कर देते हैं। आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा देते हैं।

होली (Holi Special) खेलने से पहले बालों और स्किन की देखभाल के लिए बहुत से उपाय किये जाते हैं , लोग तेल लगाते हैं, क्रीम लगाते है और भी कई उपाय करते हैं फिर भी कुछ लोगों की स्किन को रंग और गुलाल के कैमिकल नुकसान पहुंचा देते हैं। यदि आपके साथ ऐसा हुआ है तो हम यहाँ आपको कुछ आसान उपाय बता रहे हैं जो आपकी स्किन को ख़राब होने से बचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को Y कैटेगरी की सुरक्षा

1 – होली खेलने के बाद खूब पानी पियें, फल खाएं, सब्जियां खाएं जिससे शरीर और स्किन में गए हानिकारक तत्व कोई नुकसान न पहुंचा सकें।

2 – अपनी स्किन पर मॉश्चराइजर और क्रीम लगाएं।

3 – धूप में निकलते समय सन क्रीम लगाएं, जिससे स्किन को सुरक्षा मिले।

4 – एलोवेरा जेल शरीर पर लगाएं, इसमें एंटी इंफ्लामेट्री और एंटी ऑक्सीडेंट गन रहते हैं।

5 – शरीर पर हल्दी का पेस्ट लगाएं , जहाँ जहाँ रंग लगा है उस जगह  थोड़ी देर लगाकर छोड़ दें फिर पानी से धो लें।

6 –  गेहूं के आटे और पिसी हल्दी को मिलकर उबटन (गाढ़ा पेस्ट) बनाये इसे स्किन पर वहां लगाएं जहाँ कलर लगा है  धीरे धीरे रगड़ने से रंग निकल जायेगा

7 – इन सभी चीजों को इस्तेमाल करते समय हलके हाथ का प्रयोग करना है, रगड़ने पर यदि जलन होती है तो स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाएँ।

ये भी पढ़ें – Holi 2022: मनोकामना पूरी करेंगे होली के रंग, राशि अनुसार इन मंत्रों का करें जाप

Disclaimer – ऊपर दी गई जानकारियां और सुझाव सामान्य सूचना उद्देश्य के लिए हैं। इन्हें प्रयोग से पहलेअथवा कोई संशय होने पर अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।   

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews