रूखी स्किन को कहें अलविदा, सर्दियों में साबुन की बजाय इस तरह करें बेसन का इस्तेमाल, त्वचा रहेगी खिली-खिली

Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम में लोगों को कई प्रकार की त्वचा संबंधित समस्याओं से गुजरना पड़ता है, ऐसे में साबुन की बजाय अगर बेसन का इस्तेमाल कुछ इस तरह से किया जाए, तो त्वचा में नमी बनी रहती है और त्वचा गहराई से साफ भी हो जाती है।
Winter Skin Care

Winter Skin Care: भारतीय घरों के किचन में बेसन हमेशा पाया जाता है। बेसन का इस्तेमाल कई प्रकार के व्यंजन बनाने में किया जाता है, वहीं इसे त्वचा की देखभाल के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। त्वचा के लिए बेसन का इस्तेमाल दादी नानी के जमाने से चला आ रहा है।

पहले के जमाने में जब शरीर और मुंह पर लगाने के लिए साबुन नहीं हुआ करते थे, तब लोग बेसन जैसे प्राकृतिक उपायों को अपनी त्वचा की साफ सफाई के लिए इस्तेमाल किया करते थे। सदियों पुरानी यह परंपरा आज भी बरकरार है, आज भी लोग अपनी त्वचा को साफ करने के लिए बेसन का इस्तेमाल करते हैं।

सर्दियों में कैसे करें बेसन का इस्तेमाल (Winter Skin Care)

लेकिन बहुत कम लोग ही सही तरीके से इसका इस्तेमाल करना जानते हैं। अभी ठंड का मौसम चल रहा है। इस मौसम में अक्सर कई लोगों को रूखी और दरदरी त्वचा की समस्या होती है। ऐसे में किस तरह से बेसन का इस्तेमाल करना चाहिए, यह जानना बहुत जरूरी है। अगर आप भी सर्दियों में अपनी त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं कि किस तरह बेसन का इस्तेमाल करें।

कच्चे दूध और बेसन का फेस पैक (Besan Face Pack)

खासतौर पर सर्दियों के मौसम में त्वचा को साफ करने के लिए अगर आप साबुन की बजाय बेसन और दूध का इस्तेमाल करेंगे तो यह आपकी त्वचा के लिए बहुत ज्यादा ही फायदेमंद माना जाएगा। इस बात का ध्यान रखें, कि इस फेस पैक को बनाने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करना है, क्योंकि जो फायदा कच्चे दूध में पाया जाता है। वह दूध को तपाकर नहीं पाया जाता है।

पिंपल्स के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में हवा में नमी की कमी के कारण और ज्यादा समय तक धूप में बैठने के कारण त्वचा पर कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है। इन्हीं समस्याओं में से है, फोड़े फुंसी और मुंहासे का होना। दूध अपनी प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और मॉइश्चराइजिंग गुणों के कारण फुंसियों को शांत करता है, त्वचा को पोषण प्रदान करता है। रोजाना नहाने के दौरान इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा साफ होती है और इंफेक्शन से भी दूर रहती है।

टैनिंग को दूर करें

कई बार सर्दियों के मौसम में लोग धूप में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगते हैं। जिस वजह से टैनिंग की समस्या हो सकती है, यह समस्या खासतौर पर चेहरे, हाथों, पैरों और गर्दन पर दिखाई देती है। कच्चे दूध और बेसन का फेस पैक आप टैनिंग को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं, रोजाना नहाने के समय आप इस फेस पैक को लगा सकते हैं, साथ ही साथ शाम के समय भी लगा सकते हैं।

ड्राई स्किन को मुलायम बनाएं

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को ड्राई स्किन की समस्या होती है, जिन लोगों की त्वचा नॉर्मल होती है उन्हें भी सर्दियों के मौसम में त्वचा पर रूखापन होने लगता है, ऐसे में त्वचा पर नमी बनाए रखने के लिए कच्चे दूध और बेसन का फेस पैक बहुत ही असरदार है। यह फेस पैक त्वचा को गहराई से पोषण देता है और त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में मदद करता है, आप नहाने के समय साबुन की बजाय इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews