Hindi News

बड़े काम के हैं बचे हुए साबुन के टुकड़े, न करें बर्बाद, फेंकने की बजाय इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

Published:
बचे हुए साबुन के टुकड़े बड़े काम के साबित हो सकते हैं। आप इनसे हैंडवॉश बना सकते हैं। अन्य तरीकों से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें साबुन के छोटे-छोटे टुकड़ों को कैसे रियूज करें?
बड़े काम के हैं बचे हुए साबुन के टुकड़े, न करें बर्बाद, फेंकने की बजाय इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

AI Generated

सभी घरों में साबुन का इस्तेमाल हाथ धोने, नहाने और अन्य कार्यों के लिए किया जाता है। अक्सर लोग बचे हुए साबुन (Soap Reuse Tips) को फेंक देते हैं बच्चे हुए साबुन के टुकड़ों को फेंक देते हैं। यदि आप चाहे तो इन टुकड़ों का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है।

आप बचे हुए पुराने साबुन से हैंड वॉश, कीटनाशक, कपड़े धोने का साबुन इत्यादि चीज बना सकते हैं। इसका कपड़ों की सीलन दूर करने और गार्डनिंग में भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं आप अपने पसंदीदा साबुन को फिर से नहाने के लिए भी यूज कर सकते हैं। आइए जानें बचे हुए साबुन को कैसे रियूज करें?

ऐसे बनाएं हैंडवॉश

बचे हुए साबुन से हैंडवॉश  बनाने के लिए साबुन के टुकड़ों को कद्दूकस कर लें। एक बर्तन में साफ पानी को अच्छे से उबालें। गैस बंद करके इस पानी में साबुन के टुकड़ों को डालें। इस मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक पानी में से झाग आना बंद नहीं हो जाता। जब पानी सफेद नजर आने लगे तो इसमें ग्लिसरीन मिलाकर 24 घंटे के लिए इसे छोड़ दे। यदि लिक्विड गाढ़ा होजाए तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। खुशबू के लिए लैवेंडर, रोजमेरी और पीपरमिंट जैसे एसेंशियल ऑइल्स का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। अब इस हैंड वॉश को खाली डब्बे में स्टोर करें और इसका इस्तेमाल।

ऐसे भी काम आएगा बचा हुआ साबुन?

  • साबुन के टुकड़े को पानी में घोलकर पौधों छिड़कें। यह एक कीटनाशक के तौर पर काम करेगा। पेड़-पौधों से कीड़ों को दूर रखने में मदद करेगा।
  • आप बचे हुए साबुन के टुकड़ों को सुखाकर उन्हें फिर से पिघला मोल्ड में डालकर एक बार फिर साबुन की टिकिया बना सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जूतों की बदबू दूर रखने में रखने में भी साबुन के टुकड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन टुकड़ों को जूते के अंदर रखें। इससे फुटवियर से आने वाली बदबू दूर रहेगी।
  • बचे हुए साबुन के टुकड़े कपड़ों में रखें। इससे सीलन की बदबू दूर रहेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews