Social Media Profiles: सोशल मीडिया प्रोफाइल पर गोल ही क्यों होती है सभी लोगों की डीपी? जानिए इसके पीछे की यह वजह

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म लोगों की प्रोफ़ाइल फ़ोटो गोल आकार में ही क्यों रहती है? आखिर इसका कारण क्या हो सकता है?यदि आप भी इस सवाल के जवाब से अनजान हैं, तो इस खबर में हम आपको उसका जवाब देने वाले हैं।
Social Media Profiles: सोशल मीडिया प्रोफाइल पर गोल ही क्यों होती है सभी लोगों की डीपी? जानिए इसके पीछे की यह वजह

Social Media Profiles: आजकल सोशल मीडिया हमारी आदत के साथ-साथ जरूरत भी बनता जा रहा हैं। हालांकि इसकी वजह से हमें कई नुकसान उठाने पड़ते हैं, मगर नुकसान के साथ-साथ यह हमें बहुत कुछ सिखाता भी है। दरअसल आजकल हमारा ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर भी बीतता है। आज कई ऐसे प्लेटफॉर्म है जो हमें एंटरटेन करते हैं।

लेकिन क्या आपने एक बात गौर की हैं कि जितने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है इन सब में एक बात कॉमन है। दरअसल सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों की डीपी हमेशा गोल ही रहती है। आखिर इसका कारण क्या? तो चलिए जानते हैं।

जानिए इसके पीछे का क्या है लॉजिक:

दरअसल जब लोग सोशल मीडिया पर अपने खाते बनाते हैं, तो उन्हें अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर पर विशेष ध्यान देने की आदत होती है। अक्सर वे अपने सबसे आकर्षक तस्वीर को अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर के रूप में चुनते हैं। दरअसल डीपी को गोल रखने के पीछे एक सामान्य सोच का अनुसरण किया गया है। विचार करें, यदि आप किसी तस्वीर को अपनी प्रोफ़ाइल पर छोटा करके दिखाना चाहते हैं, तो उसे चौकोर में नहीं रख सकते, क्योंकि ऐसा करने पर तस्वीर का कुछ हिस्सा कट जाएगा और देखने में अजीब लगेगा।

तो इसलिए लिया गया था यह फैसला:

वहीं फोटो गोल आकृति में दिखाई जाने से आपके चेहरे का सही आकार प्रकट होता है। वास्तव में, मानव के चेहरे की आकृति गोल होती है, जिसके कारण चेहरा गोल फ्रेम में सही लगता है। बता दें कि पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रोफाइल तस्वीरें वर्गाकार में दिखाई जाती थीं, लेकिन बाद में इसे अपडेट करके वृत्ताकार में बदल दिया गया। इसके बाद से हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल तस्वीरें गोल फ्रेम में ही देखने को मिलती हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews