समाज में रहने के लिए इन कायदों को अपनाइये

समाज में रहने के लिए इन कायदों को अपनाइये

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कहा जाता है मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। हम समाज में रहते हैं और समाज में रहने के कुछ नियम (Social rules) होते हैं। कुछ मानक (norms) तो तय होते हैं लेकिन कई अलिखित बातें होती हैं जिन्हें समझना और अमल करना जरुरी है। हम कई बार सामान्य शिष्टाचार में गड़बड़ी कर देते हैं और अपने दायरे से बाहर चले जाते हैं। कुछ बातें जो हमें समय और हालात के साथ सीखना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

Alia Bhatt के मैटरनिटी एड शूट ने खींचा फैंस का ध्यान, क्यूटनेस के साथ फ्लॉन्ट करती नजर आई बेबी बंप 

  • किसी को भी एक समय में दो बार से ज्यादा फोन न करें। अगर कुछ बहुत इमरजेंसी न हो तो लगातार फोन करना अशिष्टता में आता है। सामने वाला फोन नहीं उठा रहा इसका सहज अर्थ है कि वो कहीं बिजी है।
  • आपने अगर किसी से पैसे उधार लिए हैं तो उसके मांगने से पहले लौटा दें।
  • अगर कोई आपको बाहर खाने पर ले जा रहा है और आपसे डिश चुनने को कहा है तो मेन्यू की सबसे महंगी डिश आर्डर न करें।
  • राजनीतिक विचारधारा में विरोध हो सकता है, इसे लेकर व्यवहार में कड़वाहट न लाएं।
  • अगर आप किसी के साथ मजाक कर रहे हैं और वो इसे इन्जॉय नहीं कर रहा, तो मजाक तुरंत रोकिये।
  • स्त्री या पत्नी पर बनने वाले चुटकुले फॉरवर्ड न करें, ये हंसने का मुद्दा नहीं है।
  • किसी से कोई वादा किया है तो तोड़े नहीं। वादा तभी करें जब आप निभाने की स्थिति में हों।
  • अगर कोई आपको अपने फोन पर फोटो दिखा रहा है तो स्क्रीन लेफ्ट राइट स्वाइप कर अन्य फोटो न देखें।
  • समय पर पहुंचने की आदल डालें। किसी को भी इंतज़ार कराना बहुत खराब आदत है।
  • आप अगर ऊंचे पद पर है और बहुत अमीर हैं तो साधारण लोगों के बीच उसकी शेखी न बघारें।
  • सॉरी और थैंक्यू कहने की आदत डालें।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews