लव लाइफ में आ गई है बोरियत? इन रिलेशनशिप टिप्स से लौटेगा वही एक्साइटमेंट

कई बार लंबे रिश्ते में प्यार तो बरकरार रहता है लेकिन एक्साइटमेंट कम हो जाता है। अगर आप भी पार्टनर के साथ रिलेशनशिप को फिर से नई ताजगी और रोमांस से भरना चाहती हैं, तो इन आसान और प्रैक्टिकल टिप्स को अपनाकर रिश्ते में फिर से पहली डेट जैसा एहसास पाएंगी।
Marriage Tips

हर रिश्ते की शुरुआत मीठी और रोमांचक होती है। पहली मुलाकात, पहली डेट, छोटी-छोटी बातें सब कुछ नया और खास लगता है। लेकिन वक्त बीतने के साथ-साथ यह उत्साह धीरे-धीरे कम होने लगता है। रूटीन, काम का दबाव और जिम्मेदारियां रिश्ते की उस चमक को धुंधला कर देती हैं।

ऐसे में कई कपल्स सोचने लगते हैं कि क्या अब उनके रिश्ते में प्यार कम हो गया है? असलियत यह है कि प्यार वहीं होता है, बस उसे नए रंग और नए पलों की ज़रूरत होती है। रिश्ते में आई बोरियत को खत्म करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी, बस कुछ छोटे-छोटे बदलाव काफी हैं।

सरप्राइज का जादू

रिश्तों में एक्साइटमेंट बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है सरप्राइज देना। यह कोई महंगा गिफ्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि छोटे-छोटे जेस्चर भी बड़ा असर डाल सकते हैं। जैसे पार्टनर की पसंदीदा डिश बनाना, अचानक फ्लावर देना या ऑफिस से लौटते वक्त उनकी फेवरेट चॉकलेट लाना। सरप्राइज रिश्ते में ताजगी भर देते हैं और पार्टनर को यह एहसास कराते हैं कि आप अब भी उन्हें स्पेशल महसूस कराने की कोशिश करते हैं।

ओपन कम्युनिकेशन रखें

अक्सर रिलेशनशिप में बोरियत इसलिए आती है क्योंकि पार्टनर आपस में खुलकर बातचीत नहीं करते। अपने मन की बातें छुपाने से दूरी और बढ़ जाती है। कोशिश करें कि रोज़ कुछ समय सिर्फ एक-दूसरे के साथ बिताएं।

इस दौरान फोन, सोशल मीडिया या काम से दूरी बनाएं और सिर्फ एक-दूसरे की बातें सुनें। यह न सिर्फ आपके रिश्ते को गहराई देगा बल्कि पुराने दिनों की मिठास भी वापस लाएगा।

डेट नाइट्स को फिर से प्लान करें

रोज़मर्रा की भागदौड़ में कपल्स अक्सर डेट पर जाना भूल जाते हैं। लेकिन यह रिलेशनशिप में रोमांस बनाए रखने का अहम हिस्सा है। कोशिश करें कि महीने में कम से कम एक दिन डेट नाइट तय करें। यह डेट महंगी जगह पर हो, ऐसा ज़रूरी नहीं। आप घर पर ही मोमबत्तियों के बीच डिनर प्लान कर सकते हैं या फिर पार्क में वॉक पर जा सकते हैं।

शौक और यादें शेयर करें

रिश्तों में नई ऊर्जा लाने का एक और शानदार तरीका है शौक शेयर करना। अगर आपको गाना पसंद है और पार्टनर को डांस, तो दोनों मिलकर कुछ नया ट्राई करें। साथ ही पुरानी तस्वीरें देखना, पहली डेट की जगह दोबारा विजिट करना या पुरानी फेवरेट मूवी देखना भी रिश्ते में खोई हुई चिंगारी वापस ला सकता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews