धूप में भी चेहरे की रौनक नहीं होगी कम, पानी में मिलाएं ये 5 चीजें और पाएं निखरी त्वचा

Detox Drink: गर्मी का मौसम आते ही तेज़ धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन हमारी स्किन की चमक छीनने लगते हैं। इस दौरान चेहरे की नमी खोने लगती है, जिससे स्किन डल और बेजान दिखने लगती है। बस पानी में मिलाकर इन 5 चीजों का सेवन करें और गर्मियों में भी पाएं हेल्दी, ग्लोइंग स्किन।
Detox Drink

हर कोई यही चाहता है कि उसका चेहरा हमेशा ख़ूबसूरत रहे। ख़ूबसूरत दिखने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं महंगे प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करते हैं पार्लर में जाकर महँगा ट्रीटमेंट करवा देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि असली ख़ूबसूरती ऊपर से नहीं बल्कि अंदर से झलकती है। जी हाँ, बाहरी ख़ूबसूरती के लिए सबसे पहले हमें हमारी सेहत का ख़ास ध्यान रखना होगा।

जब हम ख़ुश रहते हैं तो चेहरे पर अलग ही चमक नज़र आती है। लेकिन जब हम उदास या थके हुए होते हैं तो हमारा चेहरा मुरझाया सा दिखने लगता है। गर्मियों के मौसम में यह समस्या और भी बढ़ जाती है, क्योंकि तेज धूप और पसीना हमारी स्किन की नमी को छीन लेता है जिससे चेहरा डल और बेजान नज़र आने लगता है। ऐसे में सही खानपान और हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है।

पानी में मिलाएं ये 5 चीजें और पाएं निखरी त्वचा

अगर आप चाहती है कि हर मौसम में आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहे। ऐसे में आपको ख़ास डिटॉक्स ड्रिंक पीने की आवश्यकता है। यह ड्रिंक न सिर्फ़ बॉडी को अंदर से साफ़ करने में मदद करता है, बल्कि स्किन को डीपली हाइड्रेट करता है और नेचुरल ग्लो भी लाता है। चलिए फिर देखते हैं कि आख़िर इस डिटॉक्स ड्रिंक को कैसे बनाया जाता है।

सामाग्री:

4-5 खीरे के टूकड़े
आधा चुकंदर बारीक़ कटा हुआ
आधा नींबू कटा हुआ
आधा इंच अदरक
5-6 पुदीने की पत्तियां

कैसे बनाएं Detox Drink

डिटॉक्स ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले एक ख़ाली बोतल में इन सब चीज़ों को डालें। फिर बोतल में पानी भरें, और कुछ देर के लिए इस बोतल को ऐसा ही छोड़ दें। धीरे धीरे सभी सब्ज़ियों का पोषक तत्व पानी में मिल जाएगा और आपका डिटॉक्स ड्रिंक बनकर तैयार हो जाएगा। इस डिटॉक्स ड्रिंक को आप दिन भर नॉर्मल पानी की तरह पी सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपको बोतल के अंदर डाली गई सब्ज़ियों को बाहर नहीं निकलना है, सब्ज़ियों को बोतल के अंदर ही रहने दें, जैसे ही बोतल का पानी ख़त्म हो जाए उसी बोतल में और पानी मिला लें और सब्ज़ियों को अंदर ही रहने दें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews