
दिवाली का त्योहार आते ही मन में एक अलग सा उत्साह जाग उठता है, दिमाग में शॉपिंग (इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड्स) की बात चलने लगती है। यह एक ऐसा त्यौहार होता है जिसे पूरे देश भर के लोग मानते हैं। यह प्रेम और एकजुटता का प्रतीक है। दिवाली आते ही बंजारों की रौनक बढ़ जाती है। सुबह से लेकर शाम तक दुकान ग्राहकों से खचाखच भरी रहती है। इस दौरान घर सहित ऑफिस और खास जगह की साफ-सफाई की जाती है। पुरानी उपयोग में ना आने वाली चीजों को घर से बाहर निकाल दिया जाता है, ताकि दिवाली के समय माता लक्ष्मी का घर पर आगमन हो सके। हालांकि, सफाई करते वक्त बहुत सारी चीज ऐसी होती है, जो टूट जाती है, तो कुछ चीज ऐसी होती है, जिन पर जिद्दी दाग-धब्बे पड़ जाते हैं और यह हटाने का नाम ही नहीं लेते हैं। लाख कोशिशें के बावजूद या जैसे-तैसे ही रहते हैं। इनकी सफाई की बात आती ही, यह समझ में नहीं आता कि आखिर कैसे इसे साफ किया जाए।
यदि आप भी ऐसे दाग से परेशान हैं या फिर गंदे पड़े इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड्स की सफाई करना चाहते हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, आज हम आपको कुछ आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप कल गंदे पड़े इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को चुटकियों में चमका सकते हैं। यह बिल्कुल महंगा नहीं, बल्कि सस्ता और कारगर टिप्स है।
सस्ता उपाय
अगर आपके घर के इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड्स काले और गंदे पड़ गए हैं, तो इसे साफ करने के लिए आपको महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। ऐसे में आपकी घर की सफाई भी हो जाएगी और स्विच बोर्ड वापस से चमकने लगेंगे। वैसे जो टिप्स हम आपको बताने जा रहे हैं, उन्हें अपना कर आप मिनट में गंदे से गंदे इलेक्ट्रिक बोर्ड को साफ कर सकते हैं।
टिप्स
- सबसे आसान तरीका नेल पेंट रिमूवर है। इसके लिए बस एक रूई या कॉटन के कपड़े को नेल पेंट रिमूवर में भिगोकर स्विच बोर्ड पर धीरे-धीरे रगड़ें। कुछ ही देर में गंदगी और जिद्दी दाग साफ होने लगेंगे। ध्यान रखें कि रगड़ते समय जोर ज्यादा न लगाएं, ताकि बोर्ड पर स्क्रैच न पड़े।
- टूथपेस्ट सिर्फ दांतों के लिए ही नहीं, बल्कि गंदे स्विच बोर्ड को चमकाने के लिए भी काम आता है। थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर कॉटन कपड़े में लगाएं और बोर्ड पर हल्के हाथ से रगड़ें। रगड़ने के बाद एक साफ कपड़े से बोर्ड को पोछ लें। इससे बोर्ड का रंग पहले जैसा निखर जाएगा।
- अगर स्विच बोर्ड पर पुराने और गहरे दाग हैं, तो बेकिंग सोडा और नींबू के रस का पेस्ट बनाकर इस्तेमाल करें। दोनों को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और टूथब्रश से स्विच बोर्ड पर हल्के हाथ से रगड़ें। करीब 10-15 मिनट के लिए इसे वहीं छोड़ दें और फिर सूखे कॉटन कपड़े से साफ करें। अगर नींबू का रस न हो तो आप वाइट विनेगर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हैंड सेनिटाइजर में मौजूद अल्कोहल गंदगी हटाने में मदद करता है। इसके लिए कॉटन या मुलायम कपड़े में थोड़ा हैंड सेनिटाइजर लेकर स्विच बोर्ड पर रगड़ें। कुछ ही देर में जिद्दी दाग हटकर बोर्ड साफ नजर आने लगेगा।
हमेशा रहेगा साफ!
इन आसान तरीकों से स्विच बोर्ड आसानी से साफ हो जाएगा। यह पुराने समय जैसा नया और चमकदार भी नजर आएगा। इन उपायों में किसी के लिए महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, बस थोड़ी सावधानी और सही तरीका अपनाना जरूरी है। अब घर के हर स्विच बोर्ड को बिना मेहनत ज्यादा किए आसानी से नया जैसा बनाया जा सकता है। अगर आप इन तरीकों को फॉलो करेंगे, तो आपके इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड्स हमेशा साफ-सुथरे रहेंगे।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

