बार-बार नहीं खटखटाना होगा पार्लर का दरवाजा, घर पर ऐसे करें फेशियल, चेहरे पर आएगा ग्लो

क्या आप भी फेशियल के लिए बार-बार पार्लर जाते हैं, अगर आप घर पर ही इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके फेशियल करना सीख जाएंगे, तो आपको बार-बार पार्लर जाने की जरूरत नहीं होगी।
Skin Care

Winter Skin Care: हर कोई यही चाहता है कि उसकी त्वचा खिली-खिली हो, चमकदार हो, कोई दाग-धब्बे ना हो। लेकिन हम चाहे कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें, जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे त्वचा संबंधी समस्याएं भी उभरने लगती है।

अब सर्दियों का मौसम चल रहा है, इस मौसम में त्वचा की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। ठंडी-ठंडी हवाओं की वजह से त्वचा रूखी और बेजान बन जाती है। इसलिए त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए कई बार लोग पार्लर में जाकर फेशियल करवाते हैं, क्योंकि फेशियल से त्वचा की गहराई से सफाई होती है, और निखार आता है।

लेकिन क्या पार्लर में जाकर ही फेशियल करवाना जरूरी है, जी नहीं आप घर पर भी कुछ आसान चीजों की मदद से बेहद ही आसान स्टेप्स को फॉलो करके फेशियल कर सकते हैं। प्राकृतिक फेशियल त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

फेशियल के लिए सामग्री:

  • दूध
  • ओट्स पाउडर
  • शहद
  • ग्लिसरीन

घर पर कैसे करें फेशियल?

  • सबसे पहले दूध का इस्तेमाल त्वचा को गहराई से साफ करने के लिए करें।
  • इसके बाद दूध में ओट्स पाउडर मिलाकर एक स्क्रब तैयार करें और इसे चेहरे पर हल्के हल्के हाथों से स्क्रब करें।
  • स्क्रब करने के बाद त्वचा की पोषण और नमी के लिए शहद से मसाज करें।
  • सबसे आखिर में चेहरे को पानी से धो ले और ग्लिसरीन लगाकर त्वचा को मुलायम और मॉइश्चराइज रखें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews