Independence Day पर व्हाइट कुर्ती को इस तरह करें स्टाइल, मिलेगा अट्रैक्टिव लुक

Independence Day look

Independence Day Look: 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जाने वाला है। इस दिन हर कोई देशभक्त के रंग में डूबा हुआ दिखाई देगा। चारों तरफदेशभक्ति के तराने गूंजेंगे और इन सब के बीच हर किसी को इंडियन आउटफिट में देखा जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर हर कोई अपना लुक दूसरे से बेहतर और अलग चाहता है। आप भी कुछ इंडियन आउटफिट पहनने के बारे में सोच रही हैं और व्हाइट कुर्ती को स्टाइल करना चाहती हैं, तो आज हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से इसे कैरी कर सकती हैं। यह स्टाइल आपके लुक को सिंपल और अट्रैक्टिव बनाएंगे।

स्लिट कट कुर्ती

अगर आप इंडो वेस्टर्न लुक चाहती हैं, तो स्लिट कट कुर्ती को जींस के साथ आराम से कैरी किया जा सकता है। व्हाइट रंग की ये कुर्ती आपके लुक को खास बनाने में मददगार साबित होने वाली है। इसे आप रिप्ड जींस और ट्राई कलर इयररिंग के साथ पहन सकती हैं।

प्लेन कुर्ती

प्लेन कुर्ती सेट आजकल वैसे भी काफी चलन में है। आप चाहे तो कुर्ती की डिजाइन स्लीवलैस बनवा सकती हैं और यह आपको रेडिमेड भी बाजार में मिल जाएंगे। ये ऑल व्हाइट लुक काफी खूबसूरत लगने वाला है। इसके साथ ट्राइकलर दुपट्टा, सिल्वर ज्वेलरी और वेवी हेयरस्टाइल अच्छा लगेगा।

पेप्लम कुर्ता

आजकल पेप्लम कुर्ते का चालान लड़कियों के बीच काफी बढ़ गया है। यह पहनने में काफी खूबसूरत लगते हैं। अगर आप इसे वेस्टर्न लुक देना चाहती हैं, तो इसे जींस के साथ पहन सकती हैं। नहीं तो यह मैचिंग प्लाजो या शरारा के साथ भी अच्छा लगेगा। ओपन हेयर और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी इस पर जचेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews