इस स्टाइल से गर्मियों में भी पहनें साड़ी, नहीं परेशान करेगा पसीना

saree

फैशन, डेस्क रिपोर्ट। साड़ी हर मौके, हर वक्त के लिए सबसे मुफीद परिधान है। सिर्फ गर्मी ही ऐसा मौसम है जब साड़ी पहनते समय सोचना पड़ता है।  जो महिलाएं साड़ी पहनने की शौकीन होती हैं उन्हें भी गर्मियों में साड़ी पहनने से दूरी बनानी पड़ती है।

यह भी पढ़े.. सरकार का बड़ा फैसला- अप्रैल से इन्हें भी मिलेगी पेंशन, राशि में वृद्धि, जानें नए नियम

कसा हुआ ब्लाउज, टाइट पेटीकोट उस पर कई हाथ लंबी साड़ी, गर्मियों में ये थोड़ी परेशानी तो बन ही जाती है, हालांकि साड़ी लवर्स को सिर्फ बहाना चाहिए इस नौ गज के करिश्मे में खूबसूरत नजर आने का। अगर गर्मी में भी आप साड़ी पहनने और फिर उसमें कंफर्टेबल दिखने की कोशिश में हैं तो कुछ टिप्स आप के लिए काम के साबित हो सकते हैं।

सही फैब्रिक चुने

गर्मी में साड़ी का सही फैब्रिक चुनना बहुत जरूरी है। सिल्क या कोसा की साड़ी गर्मी की भरी दोपहरी में पहनना गलत फैसला साबित होगा, इसलिए गर्मियों में कॉटन की साड़ी चुनें। इसके अलावा आप शिफॉन या जॉर्जेट साड़ी भी चुन सकती हैं, खादी आपकी पसंद हो तो और भी बेहतर है।

ऐसा हो डिजाइन

  • गर्मी में साड़ी का डिजाइन भी काफी हद तक मायने रखता है। गर्मी का पसीना और चिपचिपा अहसास साड़ी में और भी बुरा अनुभव देता है, ऐसे माहौल में अगर बहुत ज्यादा जड़ाऊ वर्क वाली साड़ी होगी तो तकलीफ देगी।
  • आप हल्की फुल्की प्रिटेंड साड़ी चुन सकती हैं। धागे की कढ़ाई वाला वर्क भी गर्मियों के लिए बेहतर होगा, लेकिन मोती या स्टोन वर्क वाली साड़ी को दिन में अवॉइड करना ही बेहतर होगा।
  • इसके अलावा चिकन वर्क, फुलकारी या काथा वर्क वाली साड़ी भी ट्राई की जा सकती है।
  • वेलवेट के कपड़े या ब्लाउज वाली साड़ी भी न चुनें, क्योंकि ये कपड़ा थोड़ी गर्मी देता है।

ऐसे ड्रेप करें साड़ी

  • गर्मी में अगर आप कॉटन या खादी की साड़ी चुन रहे हैं तो उसे सामान्य तरीके से पहनना ही ठीक रहेगा। चाहें तो कॉटन के ही कुर्तेनुमा ब्लाउज के साथ उन्हें पेयर कर सकती हैं, जिससे गर्मी भी कम लगेगी।
  • जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी चुनती हैं तो पल्ले में छोटी प्लेट्स डालकर पहनें। खुले पल्ले की साड़ी गर्मियों में थोड़ा अकंफर्टेबल फील करवा सकती है।  वैसे भी इन दोनों ही फैब्रिक पर प्लेट्स वाला पल्ला बहुत फबता है।
  • चोली के शेप वाला ढीला ब्लाउज आपकी पसंद न हो तो डीप गले और स्लीवलेस ब्लाउज को आप चुन सकती हैं, गर्मी में ये आपको स्टाइलिश लुक भी देगा और पसीना भी परेशान नहीं करेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews