गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ये है सबसे शानदार जगह, बिता सकते हैं परिवार के साथ बेहतरीन समय

गर्मियों की छुट्टियों का समय हो गया है। अब सभी बच्चे परिवार सहित बाहर घूमने जाने की जिद करेंगे। ऐसे में अगर आप भी परिवार सहित कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको इस खबर में गर्मियों की छुट्टियों में घूमने की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अपना बेहतरीन समय बिता सकते हैं।
गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ये है सबसे शानदार जगह, बिता सकते हैं परिवार के साथ बेहतरीन समय

अगर आप भी अपने परिवार सहित गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में सभी परिवार बाहर घूमने का प्लान करते हैं। बच्चे जिद करने लगते हैं, और यही वह समय होता है जब पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार सहित कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, तो इस खबर में हम आपको देहरादून की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अपने परिवार के साथ जाकर गर्मियों की छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं।

दरअसल, देहरादून बेहद ही सुंदर जगह है। पहाड़ों में बसा यह शहर हमेशा से ही पर्यटकों को आकर्षित करता आया है। गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए हर साल कई परिवार यहां आते हैं। ऐसे में आप भी अपनी गर्मी की छुट्टियों के लिए देहरादून को चुन सकते हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहाड़ों की गोद में बसा हुआ है। यहां का शांत वातावरण, हरियाली और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर सकते हैं।

आनंद वन का आनंद ले

आप देहरादून में सबसे पहले आनंद वन का आनंद ले सकते हैं। आनंद वन एक बेहद ही शानदार जगह है। अगर आपको प्रकृति से लगाव है और एडवेंचर पसंद है, तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन हो सकती है। यहां खूबसूरत नेचर पार्क है, जहां बच्चे हरियाली, वाइल्डलाइफ और शांति का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, यहां कई मजेदार एक्टिविटीज का आनंद भी परिवार के साथ लिया जा सकता है।

भुल्ला ताल को भी चुन सकते हैं

इसके अलावा, आप भुल्ला ताल को भी चुन सकते हैं। यह बोटिंग और पिकनिक स्पॉट के लिए बेहद प्रसिद्ध है। अक्सर लोग यहां बोटिंग करने और झील का नजारा देखने आते हैं। यहां की साफ-सफाई और प्राकृतिक सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर सकती है। आप झील के किनारे बैठकर पिकनिक का आनंद भी ले सकते हैं।

लच्छीवाला नेचर पार्क का भी आनंद ले

इसके अलावा, आप लच्छीवाला नेचर पार्क का भी आनंद ले सकते हैं। यह परिवार के साथ पिकनिक मनाने का सबसे अच्छा स्थान है। यह जगह हरे-भरे जंगलों से घिरी हुई है। यहां छोटी-छोटी नदियां और प्राकृतिक जलस्रोत भी देखने को मिलते हैं। यह स्थान वॉटर एक्टिविटीज और वाइल्डलाइफ को देखने के लिए बेहद खूबसूरत है। इस जगह पर बच्चे प्रकृति और वन्यजीवों का अद्भुत अनुभव कर सकेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews