गर्मी में कौन-सी Lipstick Shades लगाएं? ये 3 कलर बनाएंगे आपको सबसे स्टाइलिश

चिलचिलाती गर्मी में स्टाइल से समझौता क्यों? जानिए वो ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स जो न सिर्फ दिखने में कूल हैं बल्कि स्किन को भी करें सूट वो भी इंडिया के टॉप ब्रांड्स के साथ।
Lipstick Shades

गर्मियों में पसीना, गर्म हवाएं और चिपचिपापन आपके मेकअप को खराब कर सकते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप स्टाइल से समझौता करें।Lipstick Shades का सही चुनाव आपके लुक को क्लासी और फ्रेश बनाए रखता है, वो भी पूरे दिन।

फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में लाइट, कूल और नेचुरल टोन वाली लिपस्टिक शेड्स ज्यादा अच्छी लगती हैं। ये न सिर्फ आपको ट्रेंडी लुक देती हैं बल्कि स्किन पर भी जचती हैं। आइए जानते हैं समर के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स और वो टॉप ब्रांड्स जो इस सीज़न में हर लड़की की पहली पसंद बन चुके हैं।

समर सीज़न के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स और ब्रांड्स

1. कोरल और पीच शेड्स

कोरल और पीच शेड्स गर्मियों के लिए सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं। ये शेड्स चेहरे को फ्रेश और ब्राइट लुक देते हैं, खासकर डेली वियर या ऑफिस के लिए। इन शेड्स को आप दिन में किसी भी आउटफिट के साथ मैच कर सकती हैं।

2. पिंक टोन

पिंक शेड्स हमेशा से महिलाओं की फेवरेट रही हैं, लेकिन गर्मियों में हल्के गुलाबी या बेबी पिंक टोन चेहरे को नेचुरल ग्लो देते हैं। ये शेड्स पार्टी हो या कैजुअल आउटिंग, हर जगह फिट बैठते हैं।

3. न्यूड और ब्राउन टोन

अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो न्यूड और ब्राउन टोन की लिपस्टिक गर्मियों में बेस्ट ऑप्शन हैं। ये शेड्स खासकर इंडियन स्किन टोन पर बेहतरीन लगते हैं और किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से ब्लेंड हो जाते हैं।

गर्मियों में लिपस्टिक लगाते वक्त ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

1. मैट फिनिश को दें प्राथमिकता

समर में क्रीम बेस्ड या शाइनी लिपस्टिक जल्दी पिघल जाती है। ऐसे में मैट लिपस्टिक बेस्ट ऑप्शन होती है जो लंबे समय तक टिकी रहती है और फेस को फ्रेश लुक देती है। कोशिश करें कि ट्रांसफरप्रूफ और स्मज-प्रूफ लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।

2. लिप बाम या प्राइमर का करें इस्तेमाल

लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम या प्राइमर जरूर लगाएं। इससे होंठ हाइड्रेटेड रहते हैं और लिपस्टिक स्मूद लगती है। साथ ही, इससे लिपस्टिक जल्दी खराब नहीं होती।

3. स्किन टोन के अनुसार शेड चुनें

हर शेड सभी पर सूट नहीं करता। इसलिए लिपस्टिक खरीदते वक्त अपने स्किन टोन के मुताबिक ही शेड चुनें। फेयर स्किन पर कोरल और पिंक ज्यादा अच्छे लगते हैं, वहीं डस्की स्किन पर न्यूड और ब्राउन परफेक्ट रहते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews