Summer Travel Skincare: गर्मियों में सफर करते समय स्किन को हो सकता है नुकसान, अपनाएं ये 5 टिप्स

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ट्रैवल करते वक्त फॉलो कर सकते हैं, जिससे आपकी स्किन हेल्दी बनी रहेगी। आइए जानते हैं विस्तार से...
Summer Travel Skincare: गर्मियों में सफर करते समय स्किन को हो सकता है नुकसान, अपनाएं ये 5 टिप्स

Summer Travel Skincare : इन दिनों गर्मी का मौसम लोगों पर कह रहा है लोग बिल्कुल परेशान हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने चलने वाली गर्म हवाओं से सभी को बचने की सलाह दी है। हालांकि, गर्मी के मौसम में बच्चों के स्कूलों की छुट्टी काफी लंबी रहती है। ऐसे में लोग घूमने जाने का प्लान करते हैं। अगर आप गर्मियों में सफर करते समय स्क्रीन पर ध्यान नहीं देते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, घूमते वक्त हमारी त्वचा को धूल मिट्टी के साथ-साथ बहुत सी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। जिस कारण स्किन दल और बेजान नजर आती है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ट्रैवल करते वक्त फॉलो कर सकते हैं, जिससे आपकी स्किन हेल्दी बनी रहेगी। आइए जानते हैं विस्तार से…

Summer Skin Care

अपनाएं ये टिप्स

  • खूबसूरत और हेल्दी स्किन के लिए पोषण बहुत जरूरी है। सफर के दौरान मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यात्रा करते समय लोकल डिशेज का आनंद लें, लेकिन अधिक तला-भुना और मसालेदार भोजन से बचें। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी जल्दी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। डिहाइड्रेशन से स्किन रूखी और बेजान हो सकती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। इसके अलावा, नारियल पानी, ताजे फलों का जूस और हर्बल टी भी शामिल करें जो आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगे।
  • सफर करते समय अक्सर लोग कम सामान पैक करते हैं। ऐसे समय में खासतौर पर स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बड़े पैकेजेज ले जाने में मुश्किल होती है। इसके लिए आप मिनी साइज प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना। कई ब्रांड्स मिनी साइज स्किन केयर प्रोडक्ट्स ऑफर करते हैं। ये प्रोडक्ट्स आपकी स्किन केयर रूटीन को बनाए रखते हुए कम जगह घेरते हैं। कई ब्रांड्स ट्रैवल किट्स ऑफर करते हैं जिनमें बेसिक स्किन केयर प्रोडक्ट्स होते हैं।
  • बता दें कि बाहर की तेज धूप आपकी त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सनस्क्रीन का उपयोग करें। चिलचिलाती धूप में बिना सनस्क्रीन के बाहर निकलना त्वचा को जला सकता है, जिससे सनबर्न हो सकता है। यह न केवल दर्दनाक होता है, बल्कि त्वचा की ऊपरी परत को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए कहीं भी जाते समय सनस्क्रीन को अपने बैग में रखना न भूलें। सनस्क्रीन को आप धूप में बाहर जाने से कम से कम 15-30 मिनट पहले लगाएं। इसे अपने चेहरे, गर्दन, हाथों और शरीर के अन्य खुले हिस्सों पर भी लगा सकते हैं। इसके अलावा, धूप से बचने के लिए टोपी, धूप के चश्मे और हल्के कलर के पूरी बाजू वाले कपड़े पहनें।
  • सफर के दौरान तेज गर्मी में न केवल चेहरे की बल्कि हाथ और पैरों की त्वचा की भी खास देखभाल की जरूरत होती है। बता दें कि गर्मी में त्वचा जल्दी ड्राई हो जाती है। इसलिए एक अच्छा मॉइस्चराइजर साथ रखें। इसे रोजाना नहाने के बाद इस्तेमाल करें। मॉइस्चराइजर त्वचा की नमी को बनाए रखता है और उसे ड्राई होने से बचाता है।
  • हाइड्रेटिंग शीट मास्क यात्रा के दौरान स्टेप स्किन केयर जरूरी होता है। यात्रा के दौरान यह त्वचा की थकान को दूर करता है। बता दें कि इसममें मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो त्वचा को नमी और मॉइस्चर प्रदान करते हैं। साथ ही त्वचा को प्रदूषण, धूल और अन्य खराब तत्वों से बचाने में मदद करता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews