Summer Skin Care: गर्मी में टैन की टेंशन? इस प्राकृतिक नुस्खे से पाएं निजात, त्वचा बनेगी चमकदार

Skin Care

Summer Skin Care: त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। हर मौसम में अलग-अलग प्रकार से त्वचा का ख्याल रखा जाता है। अब गर्मी का मौसम आ गया है और साथ ही तेज धूप और गर्मी से त्वचा का टैन होना भी आम बात है। टैन से त्वचा बेजान और काली दिखने लगती है। गर्मियों के मौसम में त्वचा का ख्याल रखने की जिम्मेदारी थोड़ी बढ़ जाती है। इस मौसम में तेज धूप गर्मी और पसीने के कारण त्वचा बेजान नजर आने लगती है।

त्वचा को चमकदार बनाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट में कई प्रकार का केमिकल पाया जाता है जिस वजह से कई बार यह प्रोडक्ट फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में प्राकृतिक नुस्खा आजमाना सबसे ज्यादा बेस्ट माना जाता है। प्राकृतिक नुस्खे से आपको कभी भी किसी भी प्रकार का कोई रिएक्शन नहीं होगा। अगर आप भी टैन फ्री त्वचा पाने के लिए प्राकृतिक नुस्खे खोज रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पहुंचे हैं। नारियल का दूध त्वचा के लिए एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर और क्लींजर है। इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट करते हैं, पोषण देते हैं और टैन हटाने में मदद करते हैं। नारियल के दूध का फेशियल घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और यह त्वचा को टैन फ्री रखने का एक बेहतरीन तरीका है।

आवश्यक सामग्री

2 बड़े चम्मच नारियल का दूध
1 बड़ा चम्मच शहद
1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस (वैकल्पिक)

विधि

1. एक कटोरे में नारियल का दूध, शहद और नींबू का रस (यदि उपयोग कर रहे हों) अच्छी तरह मिला लें।
2. मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
3. 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
4. ठंडे पानी से धो लें।
5. यह फेशियल सप्ताह में दो बार करें।

नारियल के दूध के फेशियल के फायदे

नारियल का दूध त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और उसे नरम और मुलायम बनाता है। नारियल का दूध त्वचा से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और टैन को हल्का करने में मदद करता है। त्वचा को पोषण नारियल का दूध त्वचा को विटामिन और खनिज प्रदान करता है जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। नारियल का दूध त्वचा को शांत करता है और सूजन और लालिमा को कम करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews