‘नाम-पैसा सब है, पर सुकून नहीं’ – तान्या मित्तल के इस सवाल का प्रेमानंद महाराज ने क्या दिया जवाब

Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने हाल ही में प्रेमानंद महाराज से पूछा ऐसा सवाल, जिसने सबको हैरान कर दिया। उनके सवाल ने फैंस में चर्चा का नया बहस शुरू कर दिया है। जानें क्यों नाम, पैसा और शोबिज़ की चमक के बीच भी तान्या महसूस कर रही हैं खालीपन।
Tanya Mittal

Bigg Boss 19 के घर की चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल (Tanya Mittal) अपनी बेबाक़ राय और खुलकर सवाल पूछने की वजह से फ़ैन्स के बीच सुर्ख़ियों में रहती है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे प्रेमानंद जी महाराज से एक सवाल पूछती हुई नज़र आ रही है।

तान्या ने सीधे सवाल किया कि महाराज जी नाम, शोहरत और पैसा सब कुछ है लेकिन सुकून नहीं है? इस सवाल ने फ़ैन्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि भले ही तान्या के पास ग्लैमर और ख़ूब सारा पैसा हो, फिर भी उनके अंदर एक खालीपन और मानसिक बेचैनी ही रहती है।

‘नाम-पैसा सब है, पर सुकून नहीं’

वीडियो में तान्या मित्तल ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि भले ही उनकी ज़िंदगी में शोहरत और पैसा है फिर भी मन को सुकून क्यों नहीं है। महाराज ने शांति और संतुलन के महत्व पर ज़ोर दिया और बताया कि बाहरी चमक और दौलत मानसिक शांति नहीं दिला सकती।

प्रेमानंद महाराज का जवाब

उन्होंने तान्या को यह समझाया कि सच्चा सुख और सुकून भीतर से आता है और यह तभी संभव है जब इंसान अपने अहंकार और अधूरी इच्छाओं को समझकर जीवन में संतुलन बनाता है।

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

आपको बता दें, तान्या का यह वीडियो बिग बॉस में आने से पहले का है, लेकिन अब यह काफ़ी ज़्यादा वायरल हो रहा है और लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि जिस तरह से तान्या महाराज जी से बात कर रही थी वैसी तो वह असल में है ही नहीं, उनके अंदर अहंकार तो कूट कूटकर भरा है, वह दिन भर बिग बॉस के घर में ख़ुद की तारीफ़ करती रहती है।

इतना ही नहीं कई लोगों ने तो उन पर यह भी आरोप लगाया है कि तान्या के अंदर सहानुभूति बिलकुल भी नहीं है, वे एक पाखंड है। वे केवल कैमरे के सामने आध्यात्मिक होने का दिखावा करती है। लोगों के सामने बिचारी बनने का नाटक करती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews