Teddy Day 2023: ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे टेडी बियर, कीमत जानकर होगी हैरानी

Teddy Day 2023: ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे टेडी बियर, कीमत जानकर होगी हैरानी

Teddy Day 2023: वैलेंटाइन वीक चल रहा है। इस पूरे सप्ताह बाजारों में खूब रौनक रहती है। 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाएगा। लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट के रूप में यह सॉफ्ट टॉय इस दिन देते हैं। जो लड़कियों को बहुत पसंद भी आता है, जो बाजारों में आजकल 100-500 रुपये में भी मिल जाता है। लेकिन क्या आपको पता कुछ ऐसे भी टेडी बियर हैं जिनकी कीमत हजारों में नहीं लाखों-करोड़ों में है। यदि आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो हम खबर आपके काम आ सकती है। हम आपको दुनिया के सबसे महंगे टेडी बियर के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये है दुनिया सबसे महंगा टेडी बियर

दुनिया के सबसे महंगे टेडी का नाम “Steiff and Louis Vuitton Bear” है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक इसकी कीमत 1,82,550 डॉलर है। यानि भारतीय करेंसी के हिसाब से इसकी कीमत 1.36 करोड़ रुपये है।

दूसरे नंबर पर टेडी गर्ल

दुनिया के दूसरे सबसे महंगे टेडी का नाम “Teddy Girl” है। इसका निरमा साल 1905 में हुआ था। ब्रिटिश आर्मी के कर्नल और वर्ल्ड वॉर 2 के लड़ने वाले बॉब हेंडरसन को यह बहुत प्यारा था। 1990 में उनकी मृत्यु के तक यह उन्ही के पास रहा। जब वर्ष 1994 में इसकी नीलामी हुई तो टेडी के लिए 1,71,578 डॉलर की बोली लगी थी।

तीसरे नंबर पर यह कला टेडी बियर

1992 में हुई टाइटैनिक घटना के बाद स्टीफ ने पीड़ितों के लिए 600 काले टेडी बनवाए थे। Steiff Titanic Mourning भी उनमें से एक था। दशकों तक यह कमरें में बंद रहा। लेकिन जब इसकी नीलामी हुई थी तो लोगों ने इसके लिए 133285 डॉलर की बोली लगाई। भारतीय करेंसी के हिसाब से इसकी कीमत 99,64,999 रुपये है।

चौथे पर इसका नाम

दुनिया का चौथा सबसे महंगा टेडी बियर “Steiff Teddy Bear” है। इसे सबसे पुराना टेडी भी कहा जाता है। जर्मनी में साल 2000 में इसकी नीलामी हुई, जहां इसकी 105000 डॉलर यानि 78,50,283 रुपये की बोली लगी थी।

5वें नंबर की इतनी है कीमत

इस टेडी बियर का नाम “Steiff Happy Anniversary Teddy Bear” है। 1989 में इसकी नीलामी की गई थी, जहां यह 86000 डॉलर यानि 64.29 रुपये में बिका था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews