बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है पालक के पत्तों की चाट, खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

palak chat

Palak Patta Chaat: सर्दियों के मौसम में तमाम प्रकार की सब्जियां मिलती हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है पालक, पालक की तासीर गर्म होती है जिस वजह से इसे ज्यादातर ठंड के मौसम में खाया जाता है। पालक का उपयोग तरह-तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है। जैसे पालक के पराठे, पालक का सूप, पालक के भजिए आदि। लेकिन क्या आपने कभी पालक के पत्तों की चाट खाई है । जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने पालक के पत्तों की चाट बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। इसी बनाना बहुत ही आसान होता है। इसे के साथ चलिए जानते हैं, कि पालक चाट कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं पालक के पत्तों की चाट

चाट बनाने की सामग्री:

100 ग्राम – पालक के पत्ते
1/2 – कप बेसन
1/4 – कप चावल का आटा
1/2 – चम्मच लाल मिर्च पाउडर –
1/2 चम्मच – धनिया पाउडर
1/4 चम्मच – जीरा पाउडर
1 – चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट –
स्वादानुसार नमक
तेल – तलने के लिए

चाट की चटनी:

1 कप दही
– 1/2 कप
मीठी चटनी – 1/4 कप
धनिया – बारीक कटा हुआ – 1/4 कप
अनार के दाने – थोड़े से

चाट बनाने की विधि:

1. पालक के पत्तों को धोकर साफ कर लें।
2. एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
3. पालक के पत्तों को इस मिश्रण में लपेट लें।
4. एक कढ़ाई में तेल गरम करें और पालक के पत्तों को डालकर सुनहरा भूरा होने तक तल लें।
5. एक प्लेट में तले हुए पालक के पत्तों को निकाल लें।
6. एक बाउल में दही, हरी चटनी, मीठी चटनी, धनिया और अनार के दाने डालकर अच्छी तरह मिला लें।
7. तले हुए पालक के पत्तों पर चटनी डालकर सर्व करें।

इन बातों का रखें ध्यान

1. पालक के पत्तों को तलते समय ध्यान रखें कि वे ज्यादा न जलें।
2. आप चाहें तो पालक के पत्तों के साथ प्याज, टमाटर, मूली या आलू भी डाल सकते हैं।
3. चटनी की मात्रा अपनी पसंद के अनुसार बढ़ा या घटा सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews