Hindi News

मच्छरों का आतंक होगा खत्म, अपनाएं ये आसान उपाय

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन्हें भगाने के लिए कई केमिकल युक्त कॉयल और स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है
मच्छरों का आतंक होगा खत्म, अपनाएं ये आसान उपाय

गर्मी का मौसम आते ही तरह-तरह के कीड़े मकोड़े घूमने लगते हैं। इनमें से एक मच्छर भी है, जिसके आतंक से लोग परेशान हो जाते हैं। इससे बचाव के लिए कुछ लोग मच्छरदानी का भी प्रयोग करते हैं। मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन्हें भगाने के लिए कई केमिकल युक्त कॉयल और स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

आज के आर्टिकल में हम आपको मच्छर भगाने के लिए प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे मच्छरों का आतंक खत्म हो जाएगा। घर के आसपास एक भी मच्छर नहीं भटकेंगे। इसके लिए बस कुछ टिप्स अपनाने की जरूरत है।

नीम का पत्ता (Neem Leaf)

नीम का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर है। यह कीटाणुओं को जड़ से मिटाने में मददगार है। नींद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरस गुण पाए जाते हैं, जो मच्छरों को दूर भगाने का काम करते हैं। साथ ही वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं। आपको नीम के पत्तों को जलाकर घर में उसका धुंआ करना है। इससे मच्छर तुरंत भाग जाएंगे। केवल मच्छर ही नहीं हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस भी खत्म हो जाएगा।

स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद

नीम के सूखे पत्ते को जलाकर घर में इसके धुएं को फैलाने से मच्छरों का खत्म होता है और यह पूरी तरह से इंसानों के लिए सुरक्षित है। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी दूर होती है, जिनमें सांस की समस्या, सर्दी, खांसी और एलर्जी शामिल है। इसके अलावा, नीम के सूखे पत्तों को पीसकर इसमें कपूर और गुग्गुल मिलाकर धूपबत्ती बनाई जा सकती है। इससे मच्छर भाग जाएंगे। नीम के सूखे पत्तों को उबालकर बने पानी को घर में छिड़क सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews