नहीं होगी धूप से बचने के लिए पैसे खर्च करने की झंझट, सिर्फ 3 सामानों से बनाए घर पर ही सन्स्क्रीन लोशन

Sunbathing Benefits In Winter

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। धूप और प्रदूषण से चेहरे पर बहुत ही ज्यादा हानिकारक प्रभाव पड़ता है। सूरज से निकलने वाले अल्ट्रावायलेट रे (UV Rays) से अपनी स्किन को बचाने के लिए महिलाएं और पुरुष भी सनस्क्रीन लोशन (Sunscreen lotion) का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उनकी स्कीन धूप में ना जले और गर्मियों में भी उनका चेहरा खिलखिलाता रहे। बाजार में मिलने वाले सनस्क्रीन की कीमत लगभग 200 रुपए से ज्यादा होती है और करीब 1 महीने में 2 पैकेट की खपत भी हो जाती है। गर्मियों का महीना ना सिर्फ आपके स्किन के लिए बल्कि आपके जेब के लिए भी नुकसानदायक होता है। लेकिन इसका समाधान आसानी से निकाल सकते हैं, घर पर ही आमतौर पर मिलने वाले सामानों से सनस्क्रीन लोशन तैयार किया जा सकता है, जो आपके स्किन को धूप से बचाएगा।

यह भी पढ़े …  Lifestyle: सेंधा नमक के फायदे से अगर आप अनजान हैं तो बहुत बड़ी चूक कर रहे हैं

इन चीजों की होगी जरूरत

घर में सन्स्क्रीन लोशन बनाने के लिए आपको इन तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी। सिर्फ नारियल तेल में ही 4 से 5 एसपीएस की पावर होती है, जो धूप में लंबे समय तक स्किन को प्रोटेक्ट करने का काम करता है। रास्पबेरी में करीब 25SPF की पावर होती है और जिंक ऑक्साइड अल्ट्रावायलेट रे से स्किन को बचाने का काम करता है।

  • शुद्ध नारियल तेल
  • नॉन नान  जिंक ऑक्साइड
  • रेड बेरी रास्पबेरी सीड ऑयल,
  • चाहे तो आप कुछ बुँदे लैवंडर ऑयल के भी मिला सकते हैं।

विधि
  • नारियल के तेल को अच्छे से फेंटे (whip)।
  • ध्यान रखें कि यदि आप आधा कप नारियल तेल ले रहे हैं तो उसमें दो चम्मच जिंक ऑक्साइड ऐड करें।
  • जब जिंक ऑक्साइड, लाल रस्पबेरी सीड ऑयल और अन्य तेल को अच्छे से मिलाएं।
  • नारियल का तेल में सारी समाग्री अच्छे से मिल जाए तो एक छोटे से कंटेनर में निकाल ले।

Disclaimer: कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।  

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews