बाय-बाय रेड एंड पिंक! अब ये 3 Lipstick Shades हैं लड़कियों की पहली पसंद, जानें क्यों

फैशन में बदलाव हमेशा होता रहता है, और लिपस्टिक (3 Lipstick Shades) के रंग भी बदलते रहते हैं. अब रेड और पिंक के अलावा, कुछ नए शेड्स हैं जो हर लड़की की पहली पसंद बन गए हैं.
Lipstick Shades

3 Lipstick Shades: मेकअप करना लगभग हर लड़की को पसंद होता है, मेकअप करने से न सिर्फ़ ख़ूबसूरती बढ़ती है बल्कि कॉन्फिडेंस भी बढ़ जाता है. कुछ लड़कियों को मेकअप करना हद से ज़्यादा पसंद होता है, जिसके चलते उनके पास मेकअप के तमाम प्रोडक्ट भी होते हैं. वहीं जिन लड़कियों को मेकअप करना ज़्यादा पसंद नहीं होता है उनके पास देखा जाए तो काजल, लाइनर, लिपस्टिक आदि चीज़ें तो होती ही है.

जब कभी भी लिपस्टिक की बात सामने आती है, तो रेड और पिंक हर किसी के दिमाग़ में घूमने लगती है, अधिकांश लड़कियों के पास रेड और पिंक ये दोनों शेड ज़रूर मिलते हैं. लेकिन अब ट्रेंड पूरी तरह बदल चुका है, अब ज़्यादातर लड़कियों को रेड या पिंक लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं होता है, बल्कि अब इनकी जगह न्यूड, ब्राउन और प्लम जैसे कलर्स ने ले ली है. ये शेड्स न सिर्फ़ स्टाइलिश लगते हैं, बल्कि हर स्किन टोन के साथ ख़ूबसूरत लगते हैं.

ब्राउन लिपस्टिक

ब्राउन लिपस्टिक का ट्रेंड, पिछले एक साल से काफ़ी तेज़ी से बढ़ रहा है, जिसे देखो सभी को ब्राऊन लिपस्टिक ही लगाना ज़्यादा पसंद आता है. लोगों ने अब रेड और पिंक कलर्स को पूरी तरह टाटा बाय बाय कर दिया है. ब्राउन कलर को कैजुअल से लेकर पार्टी लुक तक आसानी से कैरी किया जा सकता है. इस शेड को लगाने के बाद ज़्यादा मेकअप करने की आवश्यकता नहीं होती है, सिर्फ़ एक लिपस्टिक से ही आपका लुक कम्पलीट हो जाता है.

न्यूड शेड

न्यूड शेड को आजकल इसलिए ज़्यादा पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इसे लगाने के बाद नैचुरल लुक आता है. यह शेड हर तरह के आउटफ़िट पर जमता है. अगर इनमें भी कलर की बात की जाए तो सबसे ज़्यादा हल्का पीच, बेज और ब्राउन टोन वाले न्यूड शेड्स को सबसे ज़्यादा पसंद किया जा रहा है. ख़ासतौर पर ऑफ़िस वियर के साथ ही शेड्स ख़ूब जचते हैं.

प्लम शेड

अगर आप इनसे हटकर कुछ और ट्राई करना चाहते हैं, तो ऐसे में प्लम शेड पर्फेक्ट रहेगा. अगर आपको यह समझने में दिक़्क़त हो रही है कि आख़िर प्लम शेड कैसा होता है, तो चलिए जानते हैं. दरअसल, यह डीप पर्पल और बरगंडी टोन का मिक्स कलर होता है. यह शेड चेहरे पर चार चाँद लगा देता है. इसलिए अगर आप भी ट्रेंड के साथ चलना चाहते हैं, तो रेड और पिंक शेड्स का पीछा छोड़ें और इन नए शेड्स को अपनाएं.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews