गुलाबी रेत के जादू में खो जाने को हो जाएं तैयार, ये हैं दुनिया के 3 सबसे खूबसूरत पिंक बीचेस

दुनिया में कुछ ऐसे समुद्र तट हैं जो अपनी गुलाबी रेत के लिए मशहूर हैं और बेहद खूबसूरत नजारें पेश करते हैं। अगर आप इस जादू में खो जाना चाहते हैं, तो इन 3 पिंक बीचेस (Pink Beaches) को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
Pink Beaches

Pink Beaches: क्या आपको भी समुद्र तट (seashore) पर घूमना पसंद है? क्या आपको भी समुद्र के किनारे बैठना पसंद है? अगर हां, तो खास यह आर्टिकल आज आपके लिए है। सफेद रेत वाले समुद्र तट तो सभी ने देखे हैं। लेकिन क्या आपने गुलाबी रेत वाला समुद्र तट देखा है। जी हां यह जितना सुनने में ही रोमांचक लग रहा है उतना ही यह असल में भी रोमांचक है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि गुलाबी समुद्र तट कहां-कहां है।

गुलाबी रेत के समुद्र तट एक ऐसा अनोखा अनुभव प्रदान करते हैं जो हर यात्री को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह समुद्र तट अपनी गुलाबी रेत के कारण दुनिया भर में मशहूर है। भारत से लेकर बहामास तक इन खूबसूरत समुद्र तट पर आप न केवल सूरज की किरणों का आनंद ले सकते हैं, बल्कि रेत से घर बनाने, पाने के खेल खेलने जैसे कई गतिविधियों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

बहामास का हार्बर आइलैंड (Harbour Island) of the Bahamas

बहामास का हार्बर आइलैंड अपनी अनोखी गुलाबी रेत के लिए मशहूर है। यह समुद्र तट कुचले हुए कोरल सिप और कैल्शियम कार्बोनेट के मिश्रण से बनी अपनी गुलाबी रेत के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। सूरज की रोशनी में रेत का यह रंग और भी अधिक चमकदार हो जाता है, जो फिरोजा रंग के पानी के साथ मिलकर एक अद्भुत दृश्य बनाता है। चाहे आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक छुट्टी मनाना चाहते हो या फिर शांति और सुकून चाहते हो तो यह बीच आपके लिए एक परफेक्ट लोकेशन है।

एलाफोनिसी (Elafonisi)

ग्रीस का एलाफोनिसी अपने मनमोहन सुंदरता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। क्रेते की दक्षिण पश्चिम बीच पर स्थित यह बीच अपनी अंगूठी गुलाबी रेत के लिए बेहद मजबूर है। जब आप यहां इस अद्भुत समुद्री तट पर घूमने जाएं तो स्विमिंग और धूप सेकने के अलावा सैंडबार और लैगुन की खोज भी अवश्य करें।

इंडोनेशिया का कोमोडो द्वीप (Komodo Island, Indonesia)

इंडोनेशिया का कोमोडो द्वीप विशाल कोमोडो ड्रैगन का घर होने के नाम से मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस द्वीप पर एक खूबसूरत गुलाबी रेत वाला बीच भी है। जी हां, पंताई मेराह नाम का यह बीच अपनी अनोखी गुलाबी रेत के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यह गुलाबी रंग सूक्ष्म समुद्री जीवों के कारण होता है जो सफेद और लाल रेत में मिल जाते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews