प्यार, धोखा और ड्रामा से भरपूर! ये 3 पाकिस्तानी ड्रामों की कहानी दिल छू जाएगी

अगर आप भी अच्छे कंटेंट और दमदार कहानियों के शौकीन हैं, तो ये 3 पाकिस्तानी ड्रामे जरूर देखें। इनकी कहानी सिर्फ एंटरटेन नहीं करेगी बल्कि दिल को भी छू जाएगी। इमोशन्स, रिश्तों और जिंदगी की सच्चाइयों से जुड़ी ये कहानियां आपको पूरी तरह बांध लेंगी। एक बार देखना शुरू किया, तो रुक नहीं पाएंगे।
Pakistani Dramas

आजकल लोग इंडियन ड्रामों से ज़्यादा पाकिस्तानी ड्रामों को पसंद करने लगे हैं। क्योंकि इन ड्रामा की कहानियाँ बहुत अलग और दिलचस्प होती है, जो सभी को अपना दीवाना बना देती है। इतना ही नहीं इन शो के साथ लोग दिल से जुड़ जाते हैं, शो में दिखाए गए हारे कैरेक्टर को फ़ील करने लगते हैं, इतना ही नहीं इनके गानों को भी बेहद पसंद किया जाता है।

अगर आपको भी अच्छे ड्रामों की तलाश में है, तो हम आपके लिए लेकर आए है साल 2024 में देखे जाने वाले सबसे पसंदीदा पाकिस्तानी ड्रामों के लिस्ट। इनमें से कुछ शो तो इतने ज़्यादा हिट हुए है कि उनके कुछ आप रिसोर्ट को सिनेमाघर में भी रिलीज़ किया गया है। चलिए जानते हैं कि कौन कौन से हैं वे शानदार ड्रामे जो आपको बाँध कर रखेंगे।

जान निसार

‘जान निसार’ पाकिस्तान का एक बहुत ही पॉपुलर ड्रामा है। इस ड्रामे में 65 एपिसोड है। इसकी कहानी प्यार, भरोसे और धोखे के इर्द गिर्द घूमती है। इसमें ही वाह बुख़ारी ने दुआओं और दानिश तैमूर ने नौशेरवा का किरदार निभाया है। अगर आपको रोमांटिक ड्रामा देखना पसंद है, आपको इसे अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल करना चाहिए। इससे ड्रामे में हर एक एपिसोड में आपको नए नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

कभी मैं कभी तुम

‘कभी मैं कभी तुम’ साल 2024 का सबसे बड़ा पाकिस्तानी हिटर ड्रामा है, इससे ड्रामा को दुनिया भर में बेहद पसंद किया गया है। ख़ासकर भारत में इसे हद से ज़्यादा पसंद किया गया है। इस ड्रामा की कहानी इसलिए ख़ास है क्योंकि इसमें दो अलग अलग सोच वाले लोगों की कहानी बतायी गई है। इसमें हानिया ने शरजीना और फहाद मुस्तफ़ा ने मुस्तफ़ा का रोल निभाया है। ये कहानी बहुत ही दिलचस्प है, अगर आपको पाकिस्तानी ड्रामा देखने का शौक़ है तो आपको यह बेहद पसंद आने वाला है।

इशक मुर्शिद

आपको बता दें, यह ड्रामा इतना ज़्यादा पसंद किया जाने वाला ड्रामा है, इसका आख़िरी एपिसोड सिनेमाघरों में रिलीज़ हुआ था। इस शो को जिसने भी देखा उसके दिल में लीड एक्टर के लिए प्यारा गया। इस कहानी में शाहमीर और शिबरा रहते हैं, शाहमीर एक पॉलिटिशियन का बेटा रहता है और शिबरा एक बेहद ही आम लड़की रहती है।

शिबरा को अमीरों और नेताओं से नफ़रत रहती है। शाहमीर को पहली नज़र में ही शिबरा से मोहब्बत हो जाती है, लेकिन वह जानता है कि शिबरा उसकी असलियत को कभी नहीं स्वीकारेगी, इसलिए वह अपना नाम बदलकर आम लड़का बन जाता है और शिबरा और उसके घर वालों का दिल जीत लेता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews