Best Ethnic Outfit: खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ये शानदार आउटफिट, आज ही अपनी वॉर्डरोब में करें शामिल

Best Ethnic Outfit

Best Ethnic Outfit: मार्केट में लड़कियों के लिए तरह-तरह के आउटफिट मिलते हैं। एक से बढ़कर एक डिजाइन और ट्रेंडिंग फैशन से जुड़े वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट हर लड़की की वॉर्डरोब में भी शामिल होते हैं। जितनी खूबसूरत कोई भी लड़की इंडियन अटायर में लगती है उतना किसी भी दूसरे आउटफिट में लग पाना संभव नहीं है। बॉलीवुड सेलेब्स को भी समय-समय पर एथनिक आउटफिट में देखा जाता है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

शहनाज गिल जो आजकल इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं उन्हें भी कई मौके पर एथनिक वियर पहने हुए देखा जा चुका है। उनका ड्रेसिंग सेंस कमाल का है और इंडियन आउटफिट उन पर बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। हम आपको शहनाज गिल से इंस्पायर्ड कुछ एथनिक स्टाइलिंग के टिप्स देते हैं। शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में यह टिप्स आपके बहुत काम की है।

यहां देखें Best Ethnic Outfit

कलीदार घरारा

हरे रंग के कलीदार घरारा सेट में शहनाज का लुक बहुत ही शानदार है। इस आउटफिट में कलीदार कुर्ते के साथ भारी कढ़ाई वाला घरारा कैरी किया गया है और मल्टी कलर दुपट्टा इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है। मिनिमल मेकअप के साथ शहनाज ने चोकर नेकलेस और झुमके पहने हैं जिसमें वह बहुत अच्छी लग रही है। वेडिंग फंक्शन के हिसाब से यह लुक बहुत ही शानदार है।

कंटेम्पररी लहंगा

पेस्टल ग्रीन कलर का यह लहंगा शानदार स्टाइल स्टेटमेंट है। जिसमें रेड, पिंक, ब्लू, येलो और ग्रीन कलर का हैवी फ्लोरल प्रिंट किया हुआ है। ब्लाउज की प्लंजिंग नेकलाइन और लॉन्ग बलून स्लीव्स ने इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मल्टीकलर नेकलेस झुमके अंगूठी पहनी है। आप भी वेडिंग फंक्शन के लिए इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

ब्लश पिंक साड़ी

शहनाज गिल की खूबसूरत ब्लश पिंक फ्लोरल साड़ी कमाल का एथनिक अटायर है। साड़ी की बॉर्डर पर डीप रेड, ओलिव ग्रीन और लाइट रोज प्रिंट बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। स्पेगेटी ब्लाउज के साथ शहनाज ने लोहबन बनाकर चोकर नेकलेस और इयररिंग्स से कमाल का लुक क्रिएट किया है। अगर आप किसी वेडिंग पार्टी को अटेंड करने जा रही हैं तो यह लुक आपको महफिल की जान बना देगा।

सेक्विन पिंक

शहनाज की इस शानदार ब्लश पिंक सेक्विन साड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। और ओर्गेजा कपड़े पर की गई गुलाबी सितारों की शानदार कलाकारी और ऊपर से एक्ट्रेस की खूबसूरती इस आउटफिट को बहुत ब्यूटीफुल बना रही है। आपको अगर वेडिंग रिसेप्शन अटेंड करना है तो यह आउटफिट बेस्ट रहेगा और आप परियों की तरह चमचमाती नजर आएंगी।

व्हाइट चिकनकारी साड़ी

चिकनकारी लखनऊ की एक खूबसूरत कलाकारी है जो बहुत ही खूबसूरती से की जाती है। एक समय ऐसा था जब चिकनकारी कुर्ता बहुत पसंद किए जाते थे लेकिन बदलते समय के साथ अब हर आउटफिट पर यह डिजाइन बनाई जाने लगी है। शहनाज की ये आइवरी व्हाइट साड़ी इसका बेस्ट उदाहरण है। खूबसूरत चिकनकारी वर्क की साड़ी को एक्ट्रेस ने जालीदार ऑफ शोल्डर स्लीव्स ब्लाउज के साथ पहना है। शादी के किसी भी फंक्शन के हिसाब से ये आउटफिट परफेक्ट है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews