Bhavishya Puran: ये 5 उपाय कर्ज से दिलाएंगे छुटकारा, घर में आएगी सुख समृद्धि

Bhavishya Puran: भविष्य पुराण एक बहुत ही पौराणिक ग्रंथ है, जिसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र दिया गया है। इसमें कर्ज मुक्ति के कुछ उपाय भी दिए गए हैं। चलिए आपको इन्हीं के बारे में बताते हैं।
Bhavishya Puran

Bhavishya Puran: हिंदू धर्म में ज्योतिष का काफी महत्व बताया गया है। सनातन धर्म में होने वाले हर काम ज्योतिष से जुड़े रहते हैं। शादी विवाह से लेकर मुंडन, गृह प्रवेश और हर शुभ काम ज्योतिषीय नियमों और मुहूर्त के आधार पर किया जाता है। ज्योतिष में कुछ ऐसे नियम और उपाय भी बताए गए हैं जो व्यक्ति के जीवन को बदल सकते हैं।

भविष्य पुराण एक बहुत ही पौराणिक ग्रंथ है जो व्यक्ति के जीवन के बारे में कई तरह की बातों की जानकारी देता है। अगर कोई व्यक्ति भविष्य पुराण के नियमों के मुताबिक चलता है तो उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। अगर आप अपने जीवन में परेशान चल रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और आपको कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पा रही तो आज हम आपके भविष्य पुराण में बताए गए कुछ ऋण मुक्ति के उपाय बताते हैं जो आपका जीवन बदल देंगे।

भविष्य पुराण के उपाय

पुराण में दिए गए उल्लेख के मुताबिक अगर व्यक्ति कर्ज से परेशान है, तो उसे कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। मंगलवार और पूर्णिमा के दिन अगर व्यक्ति कार्य लेता है या देता है तो देने वाले को अपना धन वापस प्राप्त हो जाता है और लेने वाला उसे जल्दी चुका पाता है।

अगर व्यक्ति मंगल स्त्रोत का पाठ करता है तो उसे कर्ज से छुटकारा पाने में काफी सहायता मिलती है।

अगर आप पर बहुत ज्यादा कर्ज हो गया है तो आपको अपने घर की उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा को साफ रखना चाहिए। यह जगह जितनी साफ होगी उतना ही आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

मंगलवार या शनिवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर मूर्ति पर तेल और सिंदूर अर्पित करें। उसके बाद भगवान के चरणों का सिंदूर अपने माथे पर लगा लें। ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

बुधवार के दिन जो व्यक्ति गाय को हरा चारा खिला है, उसे कर्ज से मुक्ति मिलती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews