खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देंगे ये 5 Lipstick Shades, 35 की उम्र में दिखेंगी 25 की जवां

लिपस्टिक मेकअप का एक ऐसा हिस्सा है जो ओवरऑल लुक को कंप्लीट करने का काम करती हैं। हम खूबसूरत नजर आए और लुक परफेक्ट लगे इसके लिए सही शेड चुनना जरूरी है।
lipstick shades

Lipstick Shades: मेकअप हम सभी की सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है। खूबसूरत देखने के लिए हर लड़की को मेकअप का इस्तेमाल करते हुए जरूर देखा जाता है। दरअसल, मेकअप करने के बाद ही हम जो आउटफिट पहन रहे हैं। उसकी असली खूबसूरती निखर कर सामने आती है और हमारा लुक कंप्लीट होता है। यही कारण है कि घर में रहने वाली ग्रहणी से लेकर ऑफिस गोइंग महिलाएं और कॉलेज गोइंग गर्ल्स सभी को मेकअप करना जरूर पसंद होता है।

मेकअप करते समय हम कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और सबसे आखिर में लिपस्टिक अप्लाई करते हैं। लिपस्टिक में केवल मेकअप को कंप्लीट करने का काम करती है बल्कि पूरे चेहरे पर निखार भी लेकर आती है। हमारा चेहरा खूबसूरत नजर आए इसके लिए सही लिपस्टिक शेड चुनना बहुत जरूरी हो जाता है।

उम्र और रंग के लिए लिपस्टिक शेड्स

लिपस्टिक लगाना पसंद तो सभी करते हैं, लेकिन जब हम लिपस्टिक खरीद रहे होते हैं। तब हमें अपनी स्किन के कलर और उम्र के हिसाब से सही शेड चुनना चाहिए। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे शेड्स के बारे में बताते हैं जो आपको आपकी उम्र से कम और जवान दिखने का काम करेंगे।

पीच लिपस्टिक शेड (Lipstick Shades)

यह एक ऐसा लिपस्टिक शेड है जो हर मौके पर बेस्ट लगता है। यह हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगता है। इसे लगाने के बाद चेहरे पर तक ताजगी नजर आने लगती है और उम्र भी कम नजर आती है।

न्यूड शेड

इन दिनों न्यूड लिपस्टिक लगाने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। अगर आप होठों को नेचुरल लुक देने के साथ खूबसूरत लगना चाहती हैं तो इस तरह के शेड चुने जा सकते हैं। कॉलेज, कैजुअल आउटिंग, ऑफिस सभी जगह पर यह रंग अच्छे लगेंगे।

रोज पिंक

यह बहुत प्यार लिपस्टिक शेड है जो हर स्किन टोन पर जम जाता है। अगर आप अपनी उम्र से कम नजर आना चाहती हैं तो अपनी मेकअप किट में इसे जरूर शामिल करें। ऑफिस से लेकर पार्टी आप हर जगह से अप्लाई कर सकते हैं।

कॉपर ब्राउन

यह बहुत ही सुंदर लिपस्टिक शेड है जो किसी भी उम्र की महिला लगा सकती है। यह ना तो बहुत ज्यादा डार्क होता है और ना ही लाइट, जिस वजह से हर मौके पर अच्छा लगता है। यह आपको क्लासी लुक देने का काम करता है।

डीप रेड

अगर आपको बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक चाहिए तो यह कलर बिल्कुल बेस्ट है। यह होंठों को खूबसूरत बनाने के अलावा आपको जवां दिखाने का काम करता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews