परफेक्ट लगेंगे ये 6 Brown Lipstick शेड्स, लुक में लगा देंगे चार चांद

अपनी खूबसूरती को एनहांस करने के लिए हम अक्सर मेकअप का सहारा लेते हैं। लिपस्टिक को पूरा मेकअप करने के बाद सबसे आखिर में अप्लाई किया जाता है। चलिए आज हम आपको ब्राउन शेड्स के बारे में जानकारी देते हैं।
brown lipstick

Brown Lipstick shades: मेकअप करना हर लड़की को बहुत पसंद होता है। एक ऐसी चीज है जो हमारे लुक को बेहतर बनाती है। मौका कोई सा भी हो लड़कियां कभी भी मेकअप करने से पीछे नहीं रहती। कॉलेज गोइंग गर्ल्स से लेकर ऑफिस गोइंग महिलाएं और ग्रहणी सभी अपनी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। हर किसी का मेकअप करने का अपना-अपना तरीका होता है।

जब मेकअप करते हैं तो कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें मॉइश्चराइजर, प्राइमर, फाउंडेशन, कंसीलर, पाउडर, ब्लश, आई शैडो, आई लाइनर, मस्कारा सभी शामिल होते हैं। इन सारी चीजों को अप्लाई करने के बाद हम आखिर में लिपस्टिक लगाते हैं, जो पूरे लुक को कंप्लीट करने का काम करती है। लिपस्टिक के कई सारे शेड्स आते हैं और सभी की अपनी-अपनी पसंद होती है। आज हम आपको ब्राउन लिपस्टिक के कुछ शेड्स बताते हैं जो आपकी सुंदरता को बढ़ाने का काम करेंगे।

ब्राउन लिपस्टिक के शेड्स (Brown Lipstick shades)

रेड ब्राउन

अगर आप कोई ऐसी ड्रेस पहन रही हैं जिसका कलर मेहरून है तो उसके साथ रेड ब्राउन लिपस्टिक लगाई जा सकती है। यह डार्क शेड है इसलिए अगर आप अपना बाकी का मेकअप लाइट रखेंगे तो बेहतर होगा।

ब्राउन क्रीम

जो लोग न्यूड लिपस्टिक पसंद करते हैं उनके लिए यह शेड बिल्कुल परफेक्ट है। इसका क्रीमी टेक्सचर सर्दियों में होंठों को हाइड्रेट बनाकर रखेगा और आपको सुंदर लुक मिलेगा।

न्यूड ब्राउन

आजकल वैसे भी न्यूड रंगों का उपयोग काफी ज्यादा बढ़ गया है। वेस्टर्न ट्रेडिशनल सभी तरह के आउटफिट के साथ ही प्यारी लगती है। आप इसे किसी भी मौके पर अप्लाई कर सकती हैं।

कॉपर ब्राउन

ये लिपस्टिक का एक ऐसा शेड है जो होंठों को स्पार्कल लुक देने का काम करेगा। अगर आप मैटेलिक ड्रेस पहन रहे हैं तो यह शेड बिल्कुल परफेक्ट साबित होने वाला है।

चॉकलेट ब्राउन

मेकअप किट में चॉकलेट ब्राउन रंग की लिपस्टिक जरूर रखें। किसने किसी मौके पर यह आपको परफेक्ट लुक देने का काम करेगी। जिन लोगों का रंग गोरा होता है उन पर यह बहुत अच्छी लगती है।

मर्फी ब्राउन

अगर आप कोई वाइब्रेट रंग की साड़ी या फिर कोई आउटफिट पहन रही हैं, उस पर यह बेस्ट लगेगा। किसी शादी के फंक्शन या पार्टी के हिसाब से यह बेस्ट है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews