खूबसूरत लुक देंगे ये 6 Eyeliner पैटर्न, लगेंगी सबसे अलग और परफेक्ट

खूबसूरत देखना हम सभी को पसंद होता है और मेकअप इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करता है। चलिए आज हम आपको आई लाइनर के कुछ पैटर्न बताते हैं जो आपको सुंदर बनाएंगे।
Eye makeup

Eyeliner: हमारे लुक को खूबसूरत बनाने में मेकअप का अहम योगदान होता है। हम कितना भी अच्छा आउटफिट पहन लें लेकिन जब तक मेकअप अच्छा नहीं होता हमारा खूबसूरत नजर आना मुश्किल होता है। परफेक्ट लुक पाने के लिए लड़की को मेकअप का इस्तेमाल करते हुए देखा जाता है। मेकअप करने के दौरान सिर्फ फेस मेकअप ही नहीं आई मेकअप का ध्यान रखना भी जरूरी है।

आंखें हमारे शरीर का सबसे सुंदर और खूबसूरत अंग है, जो हमारी सुंदरता को बयां करने का काम करती है। अगर आई मेकअप ठीक तरह से कर लिया जाए तो ओवरऑल लुक बहुत प्यारा लगता है। आई मेकअप करते समय हम इस पर आई लाइनर जरूर लगाते हैं। चलिए आज हम आपको लगाने के पैटर्न बताते हैं।

आई लाइनर के पैटर्न (Eyeliner Pattern)

बेसिक

साधारण से पतली लाइन के साथ आई लाइनर लगाने की शुरुआत करें। यह लाइन आंखों के किनारे से बाहर की ओर जानी चाहिए यह लुक बहुत प्यारा लगता है।

कैट आई

अगर आप थोड़ा बोल्ड लुक चाहती हैं तो कैट आई पैटर्न अप्लाई कर सकती हैं। इसमें आंखों के कोने से लाइन ऊपर की ओर खींचना होगी। इससे अट्रैक्टिव लुक निकलकर सामने आएगा।

विंग्ड आई लाइनर

इस तरह का लाइनर आंख के कोने से शुरू होकर बाहर के कोने पर जाकर तिरछी विंग बनकर कंप्लीट होता है। यह काफी फैशन में है और हमेशा इसे लेकर लड़कियों के बीच क्रेज देखने को मिलता है।

डबल लाइन

जो लोग आई लाइनर लगाने के शौकीन हैं उनके लिए बेस्ट पैटर्न है। इसके लिए आपको एक लाइन के ऊपर दूसरी लाइन बनानी है। यह आंखों को काफी आकर्षक बनाने का काम करता है।

गैटलिनर पैटर्न

इस तरह के आईलाइनर में मोटे और बारीक स्ट्रोक्स बनाए जाते हैं। यह आंखों में गहराई लाने का काम करते हैं। इससे आखें गहरी और सुंदर नजर आती है।

स्मोकी आई लाइनर

स्मोकी आई मेकअप तो वैसे भी इन दिनों काफी ज्यादा चल रहा है। आप आईलाइनर की मदद से भी यह लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको केवल आई लाइनर को लगाकर एक ब्रश या स्पंज से हल्का करना होगा। देखते ही देखते स्मोकी लुक मिल जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews