सर्दियों में कमाल का लुक देंगे ये 6 Lipstick शेड्स, हर आउटफिट के लिए है बेस्ट

खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप हर महिला करती है। मेकअप हमारी सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स बताते हैं, जो विंटर में आपको परफेक्ट लुक देंगे।
lipstick shades

Lipstick Shades: खूबसूरत दिखना हर लड़की को पसंद होता है। अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए वो आउटफिट से लेकर ज्वेलरी, फुटवियर और मेकअप सभी चीजों पर बहुत ध्यान देती हैं। मेकअप एक ऐसी चीज है जो सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है। यही वजह है कि कॉलेज गोइंग गर्ल से लेकर ऑफिस गोइंग महिला और ग्रहणी सभी मेकअप करना पसंद करती हैं।

मेकअप करते समय कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें प्राइमर, कंसीलर, फाउंडेशन, मस्कारा, काजल, आईलाइनर, आईशैडो बहुत सारी चीज शामिल होती है। इन सबके बीच लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है जो ओवरऑल मेकअप को कंप्लीट करने का काम करती है। सभी चीजें अप्लाई करने के बाद जब लिपिस्टिक अप्लाई की जाती है, तभी व्यक्ति सुंदर नजर आता है। फैशन के हिसाब से लिपस्टिक के कलर्स भी बदलते रहते हैं। फिलहाल सर्दियों का मौसम है तो चलिए जानते हैं कि कौन से ट्रेडिंग लिपस्टिक कलर आपको ब्यूटीफुल बनाएंगे।

डार्क शेड्स (Lipstick Shades)

इन दिनों गहरे और डार्क लिपस्टिक शेड्स काफी ज्यादा चल रहे हैं। सर्दियों में वैसे भी इस तरह के रंग काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं

ब्लू टोन

अगर आप बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं, तो डीप वाइन बुलेट लिपस्टिक लगा सकते हैं। जो लोग अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं, उनके लिए शेड्स बेस्ट है।

रिच बैरी

अगर आप डिफरेंट लुक चाहती हैं तो रिच बैरी शेड बहुत प्यारा लगेगा। यह शेड अट्रैक्टिव लुक देने का काम करता है। इसमें आपको नॉर्मल और डीप दोनों ही तरह के कलर मिल जाएंगे।

क्लासिक रेड

विंटर सीजन के हिसाब से क्लासिक रेड शेड कमाल का लगता है। इस तरह की मैट लिपस्टिक इंडियन से लेकर वेस्टर्न सभी तरह के आउटफिट पर ट्राई की जा सकती है।

ब्रिक न्यूड

न्यूड शेड हमेशा ही परफेक्ट लुक देने का काम करते हैं। अगर सर्दियों में आपको नेचुरल लुक चाहिए तो डिफरेंट शेड ट्राई किया जा सकता है। ब्रिक न्यूड शेड आपको पॉलिश्ड फिनिश देने का काम करेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews