प्रेशर कुकर से जुड़े रसोई के ये हैक्स आएंगे अपके काम, गैस और समय दोनों की होगी बचत

प्रेशर कुकर से जुड़े रसोई के ये हैक्स आएंगे अपके काम, गैस और समय दोनों की होगी बचत

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। आज के दौर में लगभग सभी लोग अपने घर में प्रेशर कुकर (Pressure Cooker) का इस्तेमाल जरूर करते हैं। कुकर भारतीय किचन में एक अहम भूमिका निभाता है। कई प्रकार के डिश को प्रेशर कुकर में ही पकाया जाता है।कुकर में सिर्फ चावल, दाल और सब्जी नह पकाई जाती बल्कि इसमें बेकिंग भी किया जाता है। यदि आप ही कुकर का इस्तेमाल करते वक्त गैस और समय को बचाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। यहां कुकर से जुड़े कुछ हैक्स बताए गए हैं जो आपके किचन के अनुभव को पूरी तरीके से बदल सकता है।

बचाए गैस और समय

कुकर में बना कुछ भी बनाते वक्त एक से अधिक चीजों को पकाएं। अक्सर आपने देखा होगा कि बैचलर या छात्र एक साथ चावल, दाल और सब्जियों को पकाते हैं। इस ट्रिक से सिर्फ आपका वक्त नहीं बचता है बल्कि गैस की भी बचत होती है।  अलग-अलग कटोरी में रखकर कई चीजों को एक साथ उबाल सकते हैं।

यह भी पढ़े… Aadhaar Card Alert: आपका आधार कार्ड असली है या फेक, जानने के लिए ऐसे करें चेक

नहीं लगेंगे ढक्कन में दाग

अक्सर आपने देखा होगा कि दाल बनाते समय उसका पानी कुकर के ढक्कन के ऊपर लग जाता है और आसपास के एरिया को भी गंदा कर देता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए आप एक ट्रिक अपना सकते हैं। जब भी आप दाल पकाए तो एक खाली कटोरी को दाल के ऊपर रख दें। ध्यान रखें की कटोरी सीधी रहे।

कुकर में भी बन सकती है टेस्टी सब्जी

आपने देखा होगा कि कुकर में बनाई सब्जी कढ़ाई की तरह स्वादिष्ट नहीं बनती। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कुछ लोग जल्दी बाजी में बिना सब्जियों को फ्राई किए सीधा कुकर में मसालों के साथ गैस पर चढ़ा देते हैं। प्रेशर कुकर में यदि आप सब्जी बनाना चाहते हैं, इन बातों का ख्याल रखें। जैसे कि सब्जी कुकर में डालने से पहले एक 2 मिनट तक भुने और कभी भी खड़े मसाले का प्रयोग ना करें।

ना होने दे कुकर को ब्लॉक

कुकर का रिलीजिंग पॉइंट ब्लॉक होने से कभी-कभी दुर्घटना भी हो जाती है। इसलिए रिलीज पॉइंट का खास ख्याल रखना चाहिए और हमेशा इसे साफ-सुथरा भी रखना चाहिए। रिलीजिंग पॉइंट ब्लॉक होने से ना खाने को बनने में दिक्कत होती है बल्कि इससे गैस की खपत भी अधिक होती है। और प्रेशर कुकर में ढेरों समस्याएं भी नजर आ सकती हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश केवल शिक्षित करना है, हम इस बात का कोई दावा नहीं करते है। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews