ग्रीन आउटफिट के लिए बेस्ट रहेंगे ये Lipstick Shades, हर कोई करेगा लुक की तारीफ

खूबसूरत दिखने लड़की की चाहत होती है और इसके लिए वो मेकअप का सहारा लेती है। मेकअप करते समय हम लिपस्टिक जरूर अप्लाई करते हैं। चलिए आज ग्रीन आउटफिट के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड जान लेते हैं।
Lipstick Shades

Lipstick Shades: हर मौके पर अलग और खूबसूरत नजर आना हर लड़की को पसंद होता है। इसके लिए वह अपने कपड़ों से लेकर ज्वेलरी, फुटवियर, मेकअप सभी चीजों पर बहुत ध्यान देती है। किसी पार्टी या फंक्शन को अटेंड करना हो या फिर दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना। हम सभी के पास से अलग-अलग मौके के लिए अलग-अलग आउटफिट का कलेक्शन होता है और उसी के हिसाब से हम मेकअप भी करते हैं।

मेकअप एक ऐसी चीज है जो हमारी सुंदरता को कई गुना बढ़ा देता है। इसकी मदद से हम अपनी चेहरे के हाइलाइट्स को निखार सकते हैं और खूबसूरत नजर आ सकते हैं। मेकअप करते समय हम कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सबसे आखिर में लिपस्टिक अप्लाई की जाती है जो पूरे लुक को कंप्लीट करने का काम करती हैं। बिना लिपस्टिक लगाए परफेक्ट लुक मिल पाना मुश्किल है।

परफेक्ट लिपस्टिक शेड

बाजार में कई सारे लिपस्टिक शेड्स मिल जाते हैं जिन्हें हम अपनी पसंद के हिसाब से खरीद लेते हैं। पसंद के लिप शेड लाना अच्छी बात है लेकिन यह लिपस्टिक शेड्स हम पर तब ही अच्छे लगेंगे जब हम सही मौके पर इन्हें सही तरीके से अप्लाई करेंगे। हम जो आउटफिट पहन रहे हैं अगर उसके हिसाब से लिपस्टिक शेड चुन लिया जाए तो हम बेहतर नजर आ सकते हैं। चलिए आज जान लेते हैं कि ग्रीन कलर के आउटफिट के साथ किस तरह की लिपस्टिक अच्छी लगेगी।

मोव

यह बहुत ही प्यारा लिपस्टिक शेड है जो ग्रीन आउटफिट की खूबसूरती को और भी बढ़ा देगा। अगर आपको क्लासी लुक चाहिए तो आपको यह लिपस्टिक जरूर ट्राई करनी चाहिए।

ऑरेंज

इस तरह की लिपस्टिक चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने का काम करती है। जिन लोगों की स्किन फेयर है और वह ग्रीन कलर पहन रहे हैं, उन्हें एक बार इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।

न्यूड शेड

न्यूड रंग की लिपस्टिक का चलन इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ गया है। आप चाहे तो ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी के साथ यह लिपस्टिक अप्लाई कर सकते हैं। यह बहुत ही प्यार लुक होगा।

पिंक

पिंक कलर हर मौके पर हमारी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। अगर आप ग्रीन आउटफिट में सेसी लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो यह बिल्कुल बेस्ट रहेगा।

रेड

रेड कलर की लिपस्टिक हमें बोल्ड लुक देने का काम करती है। ग्रीन कलर के आउटफिट के साथ ये सुंदर नजर आएगी। ये आपको बॉसी लुक देने का काम करेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews