ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए बेस्ट है ये Makeup Tips, गर्मियों में मिलेगा फ्रेश लुक

Makeup Tips

Makeup Tips: हर लड़की सबसे ज्यादा सुंदर दिखना चाहती है। वैसे तो हर इंसान अपने आप में खूबसूरत है लेकिन मेकअप एक ऐसी चीज है जो खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। हर मौसम के साथ मेकअप करने के तरीके में भी बदलाव होता है। बाकी मौसम तो ठीक है लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी गर्मियों के मौसम में होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पसीना आने की वजह से मेकअप पानी की तरह बह जाता है और अच्छी तरीके से सेट नहीं हो पाता।

गर्मियों में पसीना आने की वजह से मेकअप कभी पैची तो कभी ओवर दिखने लगता है। न्यूट्रल मेकअप करना भी इस समय काफी मुश्किल भरा हो जाता है क्योंकि स्क्रीन पर एक्स्ट्रा तेल जमा होने लगता है। अगर आप भी मेकअप करना पसंद करती हैं और गर्मी में अपना लुक फ्रेश रखना चाहती हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनकी मदद से आपका लुक फ्रेश बना रहेगा।

ना लगाएं फाउंडेशन

गर्मियों के मौसम में ज्यादा मेकअप कैरी करना मुश्किल काम होता है। सिंपल और लाइट मेकअप इस समय अच्छा होता है। इस समय फाउंडेशन या पाउडर उपयोग करने की जगह बीबी क्रीम अप्लाई कर लेनी चाहिए। साथी टिंटेड मॉइश्चराइजर और टिंटेड सनब्लॉक का इस्तेमाल भी अच्छा रहता है।

ऐसे लगाएं प्राइमर

जब बात प्राइमर लगाने की आती है तो यह बहुत जरूरी चीज होती है। इसकी मदद से मेकअप फैला नहीं है। गर्मियों के मौसम में आपको इस ऑइली स्किन या फिर टी जोन एरिया में लगाना चाहिए। इससे आपका मेकअप चलेगा नहीं।

स्किप करें कंसीलर

कंसीलर का इस्तेमाल आमतौर पर दाग धब्बे और डार्क सर्कल छुपाने के लिए किया जाता है। गर्मियों के मौसम में आप चाहे तो इस स्टेप को पूरी तरह से स्किप कर सकते हैं। पूरे चेहरे पर इसे लगाने की जगह केवल उन जगहों पर लगाई जहां पर इसकी जरूरत है।

मिस्ट

किसी भी मेकअप को परफेक्ट बनाए रखने के लिए फेस मिस्ट यानी की स्प्रे बहुत जरूरी है। यह त्वचा में डिहाइड्रेशन होने से बचाता है। इसके इस्तेमाल से लुक भी फ्रेश बना रहता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews