गर्मी के मौसम में फ्रेश लुक देंगे ये Makeup Tips, निखरेगी चेहरे की सुंदरता

Makeup Tips

Makeup Tips: हर लड़की मेकअप करना पसंद करती है। मेकअप उन्हें खूबसूरत बनाने में काफी मददगार होता है यही कारण है कि यह हर लड़की का फेवरेट होता है। मौसम के साथ मेकअप के तरीके में भी बदलाव आता है। दरअसल, मौसम के हिसाब से हमारी स्किन पर प्रभाव पड़ता है यही कारण है कि मेकअप का तरीका भी बदल जाता है। गर्मियों का मौसम लगभग आ ही चुका है। इस मौसम में हवाएं, धूल मिट्टी और पॉल्यूशन हमारे चेहरे का नूर छीन लेता है। ऐसे में अगर मेकअप करके घर से बाहर जाएं तो चेहरा ठीक नहीं दिखाई देता है क्योंकि फाउंडेशन और मस्कारा सब कुछ खराब हो जाता है। लेकिन गर्मी का मौसम है इसलिए स्किन पर मेकअप ना करें यह भी तो नहीं किया जा सकता।

अगर आपको मेकअप करना पसंद है और गर्मियों के मौसम में भी आप मेकअप कैरी करना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ समर मेकअप टिप्स बताते हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाले हैं।

इस्तेमाल करें सनस्क्रीन

गर्मियों में चेहरे के त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है उन्हें अधिक सावधान रहने की जरूरत है। चेहरे को मॉइश्चराइज रखने के लिए टिंटेड मॉइश्चराइजर का प्रयोग करना चाहिए।

क्ले मास्क

गर्मी की वजह से त्वचा पर तेल जमा हो जाता है, जिससे मेकअप नहीं टिक पाता है। इस मौसम में आपको क्ले मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि यह स्क्रीन से अतिरिक्त तेल को सोख लेता है।

प्राइमर

गर्मियों के मौसम में प्राइमर लंबे समय तक टिका रहे इसके लिए हल्का प्राइमर चुनें। बेस्ट क्रीम के बाद जब आप इसे अप्लाई करेंगे तो यह त्वचा पर भारी नहीं लगेगा।

आई शैडो

ध्यान रखें क्रीम आईशैडो का इस्तेमाल न करें क्योंकि गर्मी के मौसम में पिघल सकता है और आपका लुक खराब हो सकता है। गर्मी के हिसाब से नेचुरल लुक बेस्ट होता है। आप जितना सिंपल और साधारण मेकअप रखेंगी उतना ज्यादा अच्छा लुक लगेगा।

ब्रोंजर

ब्रोंजर हमारी त्वचा पर निखार लाने का काम करते हैं। स्टाइलिश होने के चलते ही है आकर्षक लुक देने का काम करते हैं। इन्हें हमेशा चेहरे के हाई पॉइंट्स पर लगाना चाहिए।

सेटिंग स्प्रे

सबसे आखिर में आपको सेटिंग स्प्रे के साथ मेकअप को सेट करना चाहिए। इसकी मदद से आपने जो मेकअप अप्लाई किया है वह सील हो जाता है। जब तक आप मेकअप रिमूवर की सहायता से इसे हटाएंगे नहीं तब तक यह नहीं हटेगा। टच अप करने के लिए अपने पास छोटे पाउडर और स्प्रे जरूर रखें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews