घंटों फ्लॉलेस और लॉन्ग लास्टिंग बना रहेगा मेकअप, फॉलो करें ये आसान टिप्स

Makeup tips

Makeup Tips: मेकअप हमारी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। वैसे तो हम सबको नेचुरल खूबसूरती मिली है लेकिन मेकअप इसे बढ़ाने करने का काम करता है और लड़कियों का तो फेवरेट होता है। हालांकि, कई बार ज्यादा देर हो जाने के बाद मेकअप बिगड़ने लगता है और हमारा लुक खराब दिखाई देने लगता है। जब लुक बिगड़ने लगता है तो हमारा कॉन्फिडेंस लेवल प्रभावित होता है।

अगर आप भी मेकअप करने की शौकीन हैं। लेकिन आपको मेकअप खराब होने की चिंता सताती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते हैं जिसकी मदद से आप अपने मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बना सकती हैं।

स्क्रब

अगर आप अपना मेकअप फ्लालेस चाहती हैं तो इसके लिए स्किन अच्छी होना बहुत जरूरी है। ऐसे में जब भी आपको मेकअप करना है उसके पहले अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करें। आप चाहे तो कॉफी का इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर स्क्रब के तौर पर बेसन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

बर्फ लगाएं

अगर हम बर्फ का इस्तेमाल करते हैं तो मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करें फिर एक सूती कपड़े में बर्फ लपेटकर उसे चेहरे पर लगाएं। आप चाहे तो एक कटोरे में ठंडा पानी और बर्फ डालकर इसे अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।

सेटिंग पाउडर

मेकअप लंबे समय तक अच्छा बना रहे इसके लिए उसे सेट करना बहुत जरूरी होता है। जब आप मेकअप कंप्लीट कर लें तो सेटिंग पाउडर की मदद से उसे सेट करना ना भूलें।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews