Hindi News

2025 में धूम मचाएंगे ये Makeup Trends, दिखना है खूबसूरत तो जरूर करें ट्राई

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का सहारा हम सभी लेते हैं। बदलते हुए समय के साथ मेकअप का तरीका भी बदलता है। चलिए आज हम आपको ऐसे मेकअप ट्रेंड्स के बारे में बताते हैं, जो 2025 में चर्चा में रहने वाले हैं।
2025 में धूम मचाएंगे ये Makeup Trends, दिखना है खूबसूरत तो जरूर करें ट्राई

खूबसूरत दिखना हर किसी को पसंद होता है। लड़के हो या लड़कियां सभी अपने लुक्स पर बहुत ध्यान देते हैं। मौका कोई सा भी हो हर कोई परफेक्ट लगना चाहता है ताकि सभी उनकी तारीफ करें और वह भीड़ में सबसे अलग नजर आएं। लड़कियां तो हर मौके के हिसाब से खास तौर पर अपने लुक्स पर ध्यान देती है।

किसी शादी पार्टी में जाना हो या फिर कोई ऑफिस पार्टी या आउटिंग हर मौके के हिसाब से लड़कियों के पास एक से बढ़कर एक आउटफिट का कलेक्शन होता है। आउटफिट से मैच करती ज्वेलरी, फुटवियर और बैग्स का कलेक्शन भी लड़कियां रखना पसंद करती हैं। यह सभी चीज उनके लुक को कंप्लीट करती है। मेकअप एक ऐसी चीज है, जिसके बिना लुक कंप्लीट लग पाना मुश्किल होता है।

2025 के मेकअप ट्रेंड्स (Makeup Trends)

फैशन और मेकअप का ट्रेंड समय के साथ बदलता रहता है। हर थोड़े दिन में कोई ना कोई चीज ट्रेंड में आती है और हर कोई उसे फॉलो करना चाहता है। साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है और एक बार फिर नए मेकअप ट्रेंड्स धूम मचाते दिखाई देंगे। चलिए हम आपको उनकी जानकारी दे देते हैं ताकि आप खूबसूरत नजर आ सकें।

नेचुरल ग्लो

इस साल मेकअप से ज्यादा खूबसूरत स्किन ट्रेंड में रहने वाली है। वैसे भी दिन पर दिन नो मेकअप लुक का चलन बढ़ता चला जा रहा है, 2025 में यह हर जगह छाया हुआ दिखाई देगा।

मैटेलिक फिनिश

मैटेलिक, होलोग्राफिक और शिमरी आईशैडो इस साल चलन में रहने वाले हैं। डे पार्टी के हिसाब से स्मोकी इफेक्ट चलन में रहने वाला है।

ग्राफिक आईलाइनर

आईलाइनर हमारे लुक को बेहतरीन बनाने का काम करता है। इस साल शार्प विंग से लेकर वाइब्रेंट कलर और फ्लोटिंग लाइनर ट्रेंड में रहने वाले हैं। वैसे भी आईलाइनर हमारे लुक को एन्हांस करने का काम करते हैं।

लिप ग्लॉस

लिप ग्लॉस ऐसी चीज है जो हमारे लिप्स को मॉइश्चर करने के साथ खूबसूरत लुक भी देता है। इस साल मैट की जगह ग्लॉसी लिप्स चर्चा में रहने वाले हैं। इसमें सॉफ्ट पिंक और नेचुरल न्यूड ट्रेंड में रहेंगे।

मोनोक्रोमेटिक लुक

इस लुक में ब्लश, आईशेड और लिपस्टिक तीनों एक ही शेड के इस्तेमाल किए जाते हैं। ये बिल्कुल नेचुरल पॉलिश्ड लुक लगेगा जो इस साल ट्रेंड में रहने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews