गर्मियों में बेस्ट लुक देंगे ये Summer Lipstick Shades, मिलेगा ग्लैमरस अंदाज

हर महिला हर मौके पर खूबसूरत दिखना चाहती है। महिला की खूबसूरती बढ़ाने में मेकअप का अहम योगदान होता है। चलिए आज कुछ समय लिपस्टिक शेड्स देखते हैं।
Lipstick Shades

Summer Lipstick Shades: गर्मियों का मौसम चल रहा है और परिवर्तन हुए मौसम के साथ फैशन भी बदल जाता है। पहनने के आउटफिट हो या फिर मेकअप का तरीका सब कुछ बदलता है। महिलाओं को हर मौके पर अपने लुक को बेहतरीन बनाना अच्छा लगता है।

बात अगर मेकअप की करी जाए तो लिपस्टिक एक ऐसी चीज है जिसके बिना मेकअप पूरा नहीं हो सकता। लिपस्टिक लगाने के बाद ही मेकअप अच्छा नजर आता है। हर कोई अपनी पसंद और ड्रेस के मुताबिक लिपस्टिक लगाता है।

इन दिनों गर्मियों का मौसम चल रहा है और मौसम के हिसाब से अलग-अलग शेड अच्छे लगते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स की जानकारी देते हैं जो आप गर्मियों के इस मौसम में ट्राई कर सकते हैं।

न्यूड पिंक

यह बहुत ही प्यारा कलर है जो गर्मी के मौसम में अच्छा लगता है। इस शेड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कैजुअल से लेकर वेडिंग हर तरह के आउटफिट पर अच्छा लगता है।

मौव पिंक

यह कलर भी इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। अगर आपको लिपस्टिक में मैट टच पसंद आता है तो यह बहुत खूबसूरत लगेगा।

पीच पिंक

लड़कियों को यह शेड काफी ज्यादा पसंद आता है। गर्मियों के मौसम में यह काफी कूल भी लगता है और चेहरा खिला खिला नजर आता है।

प्लम

अगर आपको थोड़ा डार्क कलर पसंद है तो प्लम कलर की लिपस्टिक का चुनाव कर सकते हैं। यह वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट पर अच्छी लगती है।

ग्लॉस

अगर आपको अपनी लिपस्टिक में शाइन टेक्सचर अच्छा लगता है तो आप ग्लाॅस लिपस्टिक चुन सकती हैं। पिंक लिप ग्लाॅस तो देखने में बहुत ही सुंदर लगता है।

ब्राउन

यह काफी खूबसूरत रंग है जो चेहरे का निखार खुलकर सामने लेकर आता है। ब्राउन और कॉफी शेड्स हर तरह के आउटफिट पर खूबसूरत लगते हैं और महिलाओं के बीच लोकप्रिय है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews