2023 में ये Wedding Trends मचाएंगे धूम, जानें कौन से रंग और प्रिंट्स है बेस्ट

Wedding Trends

Wedding Trends 2023: नए साल की शुरुआत के साथ शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। हर लड़की चाहती है कि वह जब भी किसी फंक्शन में जाए तो सबसे खूबसूरत और अलग नजर आए। साल बदलने के साथ फैशन में भी बदलाव आता है। आज हम आपको न्यू ईयर के कुछ वेडिंग ट्रेंड्स के बारे में जानकारी देते है। इन शानदार कलेक्शन को पहनने के बाद आप पूरी महफिल में सबसे जुदा दिखेंगी।

अंब्रेला कट

शादी के लिए सिंपल लहंगा लेने की जगह अंब्रेला कट लहंगे का चुनाव किया जा सकता है। अनारकली के घेरे वाला यह लहंगा पहनने में बहुत खूबसूरत लगेगा। इसे आप ब्राइडल लुक के तौर पर चुन सकती हैं और अगर आप किसी वेडिंग को ज्वाइन करने वाली है तो उसके लिए भी यह बेस्ट है।

Wedding Trends

इंडो वेस्टर्न

इन दिनों इंडो वेस्टर्न का चलन वैसे भी खूब चल निकला है। अगर आप भी शादी के मेहंदी, संगीत या हल्दी सेरेमनी के फंक्शन में खूबसूरत लुक चाहती हैं तो इंडो वेस्टर्न ड्रेस बेहतरीन ऑप्शन है। 2022 में भी यह स्टाइल चर्चा में था और 2023 में भी इसका ट्रेंड बरकरार रहने वाला है। इस आउटफिट को सिंपल ज्वेलरी और हिल्स के साथ कैरी किया जा सकता है।

Wedding Trends

शरारा

शरारा एक ब्यूटीफुल आउटफिट है और शादी पार्टी के सीजन में यह बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसे ज्वेलरी और हाई हील्स के साथ पहने और मिनिमल मेकअप लुक से अपनी अदा में चार चांद लगाएं।

Sharara

प्रिंटेड लहंगा

प्रिंटेड लहंगे की इस साल काफी डिमांड देखी जा रही है। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी को भी अपनी हल्दी सेरेमनी में प्रिंटेड लहंगा पहने हुए देखा गया था। शादी के किसी फंक्शन में आप भी इस आउटफिट का चुनाव कर सकती हैं और खुद को बेस्ट लुक दे सकती हैं।

Printed Lehanga

ऑफ व्हाइट आउटफिट

ऑफ व्हाइट रंग का आउटफिट ब्राइडल या फिर ब्राइड मेड दोनों ही चुन सकते हैं। बीते साल भी इस कलर के लहंगे और साड़ियों ने खूब धमाल मचाया था। आप चाहे तो इस रंग में गाउन या फिर लॉन्ग ड्रेस डिजाइन पेटर्न भी बनवा सकती हैं।

off white

कैजुअल वेयर

आजकल के यंगस्टर्स को शादी ब्याह के मौके पर कैजुअल वेयर पहनना ज्यादा पसंद आता है। लड़कों की बात करें तो सर्दी के मौसम में यदि आप किसी शादी के फंक्शन को अटेंड करने के लिए जा रहे हैं तो स्वेट शर्ट, जॉगर्स, स्टाइलिश हूडी और ब्लेजर बहुत अच्छे ऑप्शन हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews