60 हजार के इस बैग में क्या रखेंगे..सेफ्टी पिन

60 हजार के इस बैग में क्या रखेंगे..सेफ्टी पिन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लड़कियों के लिए हैंड बैग (Bag) एक जरूरी एसेसरी है। बाज़ार में तरह तरह के बैग्स मौजूद हैं। इकॉनॉमिक से लेकर महंगे ब्रांड तक। इनकी कीमत 200 से लेकर हजारों लाखों तक जाती है। दुनिया के लग्ज़री ब्रांड के बैग (luxury brand bags) की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि उसमें एक कार खरीदी जा सकती है।

लेकिन कोई ब्रांड अगर महंगा भी हो और वो बैग किसी काम भी न आए तो भला उसका क्या मतलब। यहां दिखाया गया बैग कुछ ऐसा ही है। ये है जैक्यिमूज़ (jacquemus) ब्रांड का बैग जिसकी कीमत है 60 हजार रूपये। jacquemus दुनिया के टॉप लग्जरी ब्रांड्स में शुमार होता है और यहां महिलाओं पुरूषों के लिए कपड़े, शूज़, बैग्स और अन्य एसेसरीज़ बनाई जाती है। हालांकि महंगी चीज़ें खरीदने वालों की भी कमी नहीं है, लेकिन इस बैग को देखने के बाद ये सवाल उठना लाज़मी है कि आखिर इसमें रखा क्या जाएगा। अगर आपको एक सेफ्टी पिन (safety pin) रखने के लिए बैग चाहिए और आप अफोर्ड कर सकते हैं जो जरूर ये बैग खरीद लीजिये। लेकिन फिर इस बैग को रखने के लिए भी एक बैग तो लेना ही पड़ेगा।

View this post on Instagram

A post shared by JACQUEMUS (@jacquemus)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews