
Malai Face Pack : सर्दी के मौसम में त्वचा को पर्याप्त मोइस्चराइजर और हाइड्रेशन की जरूरत होती है। ठंडी हवाएं और सूखे मौसम में त्वचा जल्दी ही नमी खो देती है, जिससे वह रूखी और खराब दिखती है। इससे बचने के लिए खासकर महिलाएं कुछ ऐसे बाजार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है जो महंगा होने के साथ-साथ उनकी त्वचा को कई बार नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसी घरेलू उपाए लेकर आए हैं जो कि बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ बहुत फायदेमंद भी है। इसके लिए आज बहुत ही कम समय खुद पर देना होगा लेकिन इसका रिजल्ट आपको बहुत शानदार मिल जाएगा।

दरअसल, हम दूध से बनी हुई मलाई की बात कर रहे हैं। जी हां, इसमें विटामिन ई, आल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड, बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड और फैट्स होते हैं जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है। दूध की मलाई को चेहरे पर लगाकर उसे 15-20 मिनट तक रखने के बाद धो लेने से त्वचा में नमी और चमक आती है। इससे त्वचा की ड्राईनेस कम होती है।
बेसन और मलाई का पैक कैसे बनाएं?
सामग्री
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच मलाई
बनाने की विधि
- एक छोटे बाउल में 2 चम्मच बेसन लें।
- अब उसमें 1 चम्मच मलाई डालें।
- अब अच्छी तरह से इन दोनों को मिलाएं।
- इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे लगाने के बाद लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।
शहद और मलाई का फेस पैक कैसे बनाएं?
सामग्री
- 1 चम्मच मलाई
- 1 चम्मच शहद
बनाने की विधि
- एक बाउल में एक चम्मच मलाई लें।
- अब उसमें एक चम्मच शहद डालें।
- जिसके बाद अच्छी तरह से इन दोनों को मिलाएं।
- फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे लगाने के बाद लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर गुनगुने पानी से अच्छे से धो लें।
हल्दी और मलाई का फेस पैक कैसे बनाएं?
सामग्री
- 1 चम्मच मलाई
- 1/2 चम्मच हल्दी
बनाने की विधि
- एक छोटे बाउल में एक चम्मच मलाई लें।
अब उसमें आधा चम्मच हल्दी डालें। - इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
- जिसके बाद इस पेस्ट को अच्छी तरह चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- फिर इसे लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- आखिर में गुनगुने पानी से अच्छे से धो लें।
बता दें कि ये सभी होममेड फेस पैक त्वचा को सॉफ्टन करने के साथ ही इसे खूबसूरत बनाते हैं। मलाई त्वचा को मोइस्चराइज कर उसे नरम बनाती है और इनके गुण स्कीन को पोषण प्रदान करते हैं। यह आपकी त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित डॉक्टर से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

