इन आसान तरीकों से लगाएं विंग्ड आई लाइनर, बढ़ जाएगी आंखों की खूबसूरती

Makeup Tips

Makeup Tips: मेकअप सुंदरता बढ़ाने का सबसे शानदार तरीका है। अगर लुक में चार चांद लगाने हैं तो खूबसूरत सा मेकअप इसमें काफी मददगार होता है। वहीं अगर आई मेकअप को सही तरीके से कर लिया जाए तो पूरा लुक ज्यादा ब्यूटीफुल दिखने लगता है।

आई मेकअप के दौरान कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आई बेस से लेकर आईशैडो, मस्कारा, काजल, आईलाइनर समेत कई चीजें शामिल है। आईलाइनर एक ऐसा प्रोडक्ट है जो हमारी आंखों को सही शेप देने का काम करता है और इनकी खूबसूरती बढ़ाता है। इसे कई तरह से लगाया जाता है और आजकल तो ये अलग-अलग रंगों में भी मिलने लगा है।

जब भी लाइनर लगाने की बात आती है तो लड़कियां विंग्ड शेप पसंद करती हैं। इसमें आंखें काफी खूबसूरत दिखाई देती है। हालांकि, हर किसी से यह अच्छी तरह से नहीं लग पाता है। चलिए आज हम आपको इसे लगाने के आसान से तरीके के बारे में बताते हैं। यह सभी तरीके आप अपने पास उपलब्ध मेकअप की दूसरी चीजों के जरिए अपना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और लुक भी अच्छा लगेगा।

अपनाएं ये आसान तरीके

पेंसिल आई लाइनर

सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि अगर आप आई लाइनर लगाना सीख रही हैं। तो लिक्विड की जगह पेंसिल लाइनर का इस्तेमाल करें। यह फैलता नहीं है और आसानी से अप्लाई किया जा सकता है।

टेप का इस्तेमाल

जब आप लाइनर लगाने वाली हैं तब आपको टेप की दो लेयर आंखों के कोने पर लगा लेनी चाहिए। इस तरह से आप लाइनर की विंग अच्छी तरह बाहर कर पाएंगी।

आइब्रो पेंसिल

लाइनर लगाने से पहले आइब्रो पेंसिल की मदद से अच्छी तरह से शेप बनाया जा सकता है और ऊपर से लाइनर लगाकर परफेक्ट लुक मिल जाएगा।

मेकअप ब्रश

आप मेकअप ब्रश की सहायता से भी लाइनर अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस ब्रश को आंखों के कोने पर टेढ़ा रखना होगा। इससे एक शानदार विंग बन जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews